पावर कॉरपोरेशन व निविदा संविदा कर्मचारी संघ हुई वार्ता
लखनऊ। प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन की अध्यक्षता में पावर कार्पोरेशन प्रबंधन व संगठन पदाधिकारियों के बीच गुरूवार को बैठक हुई। ये जानकारी कर्मचारी नेता देवेन्द्र पाण्डेय ने दी।
उन्होंने बताया विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन कार्य के लिए प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर चार संविदा उपकेंद्र परिचालक व दो परिचालक सहायक तैनात किया जाएगा,प्रत्येक विद्युत उपकेन्द्र पर आउटगोइंग फिडरो के अनुपात में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिसमें हटाए गये कर्मचारियों को ही कार्य पर वापस लिया जाएगा, अकुशल कर्मचारियों से लाइन का कार्य नहीं कराया जाएगा तथा दबाव बनाकर कार्य कराने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी , मानक समिति कि रिपोर्ट के सम्बन्ध में अध्यक्ष महोदय से वार्ता करने के बाद अवगत कराया जाएगा तथा मानक समिति के गठन के बाद लखनऊ, अयोध्या, बस्ती आदि जनपदों से हटाए गए कर्मचारियों को कार्य पर वापस लिया जाएगा।
देवेन्द्र पाण्डेय नें बताया कि वार्ता में प्रबन्धन के तरफ से प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड शक्ति भवन लखनऊ, निदेशक ( का. प्र. एवं प्रशा.) शक्ति भवन लखनऊ,जी एम (आई आर) शक्ति भवन लखनऊ, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शक्ति भवन लखनऊ, निदेशक (का. प्र एवं. प्रशा.) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ एवं कार्मिक अधिकारी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गोखले मार्ग लखनऊ तथा संगठन के तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद खालिद, प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पाण्डेय, प्रदेश संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र बाजपेई व विनोद श्रीवास्तव मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।
