नवादा: बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव, इलाके में फैली सनसनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परमा गांव में गुरुवार को बंद कमरे से पति-पत्नी का शव बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पति और पत्नी दोनों मृत अवस्था में पाए गए।

मृतकों की पहचान सुबोध सिंह एवं उनकी पत्नी रूबी कुमारी के रूप में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

वहीं घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। बताया जाता है कि परमा गांव स्थित घर का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुलने पर ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका हुई।

इसके बाद मामले की सूचना नारदीगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर सभी हैरान रह गए। कमरे में पति और पत्नी दोनों मृत अवस्था में पड़े थे।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घर के अंदर तथा आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की।

खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : खेत में मिला युवक का शव, एक दिन पहले हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस को ऐसा कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है. जिससे हत्या या किसी अन्य आपराधिक घटना की पुष्टि हो सके।

फिलहाल यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है और पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

लखनऊ: समिट बिल्डिंग में पकड़ी गईं 35 से अधिक लड़कियां

लखनऊ। विभूति खंड थाना क्षेत्र स्थित समिट बिल्डिंग के 11वीं मंजिल पर फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा गया। बताया जा रहा...
उत्तर प्रदेश 

बलिया में तिलक समारोह के दौरान गोलीकांड, दोस्तों ने युवक के सीने में मारी गोली

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में बुधवार रात्रि को एक तिलक समारोह के...

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी...
झारखंड 
तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 