बलिया में तिलक समारोह के दौरान गोलीकांड, दोस्तों ने युवक के सीने में मारी गोली

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव में बुधवार रात्रि को एक तिलक समारोह के दौरान हुई कहासुनी के बाद युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि दूसरे की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

महादनपुर गांव में किशोर शाह के घर तिलकसमारोह आयोजित था। जिसमें कई लोग शामिल थे। पुलिस के अनुसार, महाराजपुर निवासी अरुण यादव पुत्र नंदलाल यादव भी इसी तिलक समारोह में शामिल होने पुरानी बस्ती महादनपुर आया था।

अरुण का आरोप है कि समारोह में मौजूद उसके दो दोस्तों रितेश पासवान और अमित कुमार राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दोनों ने कथित तौर पर उसके सीने में गोली मार दी।

एएसपी (उत्तरी) दिनेश शुक्ल ने गुरुवार सुबह बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सहतवार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रितेश पासवान को हिरासत में ले लिया। वहीं, दूसरे आरोपी अमित कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

घायल अरुण यादव का इलाज मऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल सामान्य है और उसके साथ थाने की पुलिस मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि घायल के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि घटना के संबंध में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, दूसरे की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल ये खबर भी पढ़े : नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन को...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, बदरीनाथ हाइवे व केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश लगातार जारी है। मोसम विज्ञान केंद्र ने आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर व टिहरी जिले में...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, बदरीनाथ हाइवे व केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग बंद

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास गुरुवार की सुबह सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

उत्तर प्रदेश

बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार...
उत्तर प्रदेश 
बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

देवरिया। देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...
उत्तर प्रदेश 
कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद