लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया।

गोली महिला के पैर में लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम इटर्रा बरौनी निवासी 35 वर्षीय महिला मंगलवार शाम अपनी ससुराल जा रही थीं। आरोप है कि गांव के एक सुनसान स्थान पर चार लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पूर्व महिला की बेटी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव निवासी राकेश यादव पर बेटी को भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी।

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी ये खबर भी पढ़े : पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच महिला को गोली मारे जाने की घटना सामने आने से मामला और भी गंभीर हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद से राकेश यादव भी गायब बताया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा राकेश को तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बताया जाता है कि राकेश का भाई राजेश भी उसे खोजने निकला था, लेकिन उसका भी अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों भाइयों तथा लापता युवती की तलाश में जुटी हुई है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि 30 जून 2026 को कमासिन थाना क्षेत्र में एक महिला के पैर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमासिन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति सामान्य है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि फायरिंग बहुत नजदीक से की गई है। घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

फिलहाल थाने में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर साक्ष्यों और जांच के आधार पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल