कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन
देवरिया। देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। देवरिया जनपद में 12 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) की लिखित परीक्षा 02 व 03 जुलाई 2026 को दो-दो पाॅलियों तथा 04 जुलाई 2026 को एक पाॅली, इस प्रकार कुल 05 पाॅलियों में प्रदेश के 60 जनपदों में 955 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। इस परीक्षा में कुल 19 लाख 94 हजार 661 पंजीकृत परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। आयोग के अनुसार 02 जुलाई की दोनों पाॅलियों एवं 03 जुलाई की प्रथम पाॅली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। तीन जुलाई की द्वितीय पाॅली एवं 04 जुलाई की प्रथम पाॅली में प्राथमिक स्तर (कक्षा 01 से 5) के अभ्यर्थियों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
