बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल
बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आरआर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
केंद्रीय परिक्षेत्र के आईजीपी गिरीश ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उनके अनुसार लगभग 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर गिर गई। हादसे के समय खदान में उत्तर भारत के 10 से 15 मजदूर तथा 2 से 3 स्थानीय श्रमिक कार्य कर रहे थे। मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश निवासी राजपाल सिंह, सत्यनारायण सिंह, रामअवतार सिंह, भुवनेश्वर सिंह और राजेंद्र प्रसाद, छत्तीसगढ़ निवासी नूहर तथा कर्नाटक निवासी रामु के रूप में हुई है।
ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी मानहानि केस में रिवीजन याचिका पर बहस पूरी, 15 जुलाई को सुनाया जाएगा फैसलास्थानीय विधायक एसटी सोमशेखर ने कहा कि 10 मजदूरों में से 7 की मौत होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि खदानों की सुरक्षा को लेकर पहले भी चेतावनी दी गई थी, लेकिन लापरवाही बरती गई। उन्होंने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज करने तथा हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
इस घटना पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में उन्होंने कहा कि बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण में क्रशर खदान में चट्टान गिरने से सात मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति, शोकाकुल परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना खदान संचालकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
