जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके
जम्मू। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार, भूकंप रात 11:27:01 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 70.47°ई और 36.53°एन निर्देशांक पर स्थित था जबकि इसकी गहराई 185 किलोमीटर दर्ज की गई।
ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला भूकंप त्रासदी: 120 साल में सबसे भीषण आपदा, 7.5 तीव्रता के दो झटकों ने देश को झकझोरा, हजारों मौत की आशंकागहराई अधिक होने के कारण भूकंप का असर अपेक्षाकृत कम रहा। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप संबंधी यह जानकारी कश्मीर वेदर ने सांझा की है। स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
