उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि बस में सवार 17 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी घनश्याम मीना, पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और बांगरमऊ एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया

जिलाधिकारी ने बताया कि आज सुबह 4:30 बजे के आसपास एक बस फरीदाबाद से बिहार जा रही थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर देवखरी गांव के पास बस के ड्राइवर को झपकी आ गई।

माता-पिता से नाराज किशोर को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने बचाया ये खबर भी पढ़े : माता-पिता से नाराज किशोर को आत्मघाती कदम उठाने से पहले पुलिस ने बचाया

उसी के चलते बस डिवाइडर तोड़कर दूसरी साइड में चली गई और खंती में जा गिरी। वहीं, पर अर्टिगा कार जो लखनऊ से मथुरा की तरफ जा रही थी, उससे टकरा गई। कार में 9 लोग सवार थे, जिसमें पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई है और चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, उनका इलाज चल रहा है ।

डीएम ने बताया की बस सवार कुछ लोग घायल हुए थे उनको भी रेफर कराया है उन सब की स्थिति सामान्य है उन्हें घर भिजवा रहे हैं । क्षतिग्रस्त वाहन को हटा दिया गया है ।

मृतकों की पहचान दिव्या (6), अमृता (13), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) के रूप हुई हैं जो संत कबीरनगर के बताए जा रहे हैं। ये सभी एक ही परिवार के लोग हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी परिवार को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल