डॉक्टर्स डे: चिकित्सा सेवा और समाजसेवा में मिसाल बना बदायूं का अंसारी परिवार

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर चिकित्सा सेवा के साथ-साथ समाज और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले चिकित्सकों को याद किया जा रहा है। इसी क्रम में बदायूं का अंसारी परिवार भी लंबे समय से चिकित्सा सेवा, चिकित्सा शिक्षा और सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी के लिए जाना जाता है।

परिवार के वरिष्ठ सदस्य डॉ. शकील अहमद (BUMS, MD) चिकित्सा क्षेत्र के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं चिकित्सा संस्थाओं से जुड़े हैं और समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता, जनकल्याण तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करते रहे हैं। उनकी पत्नी डॉ. राबिया शकील (BUMS, MSW) चिकित्साधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी ये खबर भी पढ़े : गुलमोहर एनक्लेव में छह महीने से गिर रहे पत्थर, डर के साये में रह रहे निवासी

अंसारी परिवार के कई सदस्य एलोपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति से जुड़े हैं। इनमें डॉ. इत्तेहाद आलम (MBBS, DCH), डॉ. संजीदा आलम, डॉ. हस्सान आलम (MBBS, MD), डॉ. हीरा आलम (MBBS, MD), डॉ. अतिया हस्सान (MBBS, MD), डॉ. अमन आज़ाद (MBBS, MD), डॉ. क़ादिर (BUMS), डॉ. खदीजा बेग़म (B.Sc., BUMS), डॉ. नाहिदा आज़ाद (BUMS), डॉ. नाज़रा आज़ाद (BUMS), डॉ. इम्तियाज़ अहमद, डॉ. इलमा इम्तियाज़ (MBBS) तथा डॉ. सुब्हान अंसारी (MBBS, अध्ययनरत) शामिल हैं। परिवार से जुड़े चिकित्सकों में डॉ. इत्तेहाद आलम बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं और लंबे समय से बच्चों के उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, परिवार से जुड़े चिकित्सक विभिन्न चिकित्सा संस्थानों, पैरामेडिकल कॉलेजों, चैरिटेबल डिस्पेंसरी तथा डायग्नोस्टिक सेंटरों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। इसके साथ ही चिकित्सा शिक्षा और सामाजिक कार्यों में भी उनकी भागीदारी बनी हुई है। आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों को रियायती अथवा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने के प्रयास भी समय-समय पर किए जाते रहे हैं। डॉक्टर्स डे के अवसर पर अंसारी परिवार ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानव सेवा का माध्यम है। उन्होंने मरीजों की सेवा और स्वास्थ्य के प्रति समर्पण के संकल्प को आगे भी जारी रखने को कहा है। मानव सेवा ही सच्ची चिकित्सा है और रोगी की मुस्कान ही चिकित्सक का सबसे बड़ा सम्मान है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित

पूरे प्रदेश में 17 अगस्त को सरकारी कॉलेजों और सरकारी संस्कृत कॉलेजों में छुट्टी शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 17...
हिमाचल 
स्वतंत्रता दिवस के बाद हिमाचल के कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित

कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

कानपुर। कानपुर से एक कथित मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था और पुलिसकर्मियों से कराए जाने वाले निजी कामों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

आगरमालवा। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद कॉलोनी में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सामने शनिवार की रात एक...
मध्य प्रदेश 
घर के सामने खड़ी कार के दो पहिए खोलकर फरार हुए चोर

नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

शिक्षा अधिकारी को दी आंदोलन की चेतावनी मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के मामला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक...
महाराष्ट्र 
नशे में स्कूल आने वाले प्रिंसिपल को हटाओ, वरना होगा आंदोलन: अभिजीत दीपके

नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, पुलिस ने शुरू की जांच मुंबई। महाराष्ट्र के कोलाबा स्थित नेवी नगर में भारतीय...
महाराष्ट्र 
नौसैनिक के घर चार शव मिलने से सनसनी, दो मासूम बच्चियां भी मृत

उत्तर प्रदेश

कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल

कानपुर। कानपुर से एक कथित मामला सामने आया है, जिसने सरकारी व्यवस्था और पुलिसकर्मियों से कराए जाने वाले निजी कामों...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर में वर्दीधारी कांस्टेबल का एसडीएम के पैर दबाते वीडियो वायरल