TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में रिलायंस जियो का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है।

टेस्ट के दौरान जियो ने डाउनलोड स्पीड, कवरेज और कॉल गुणवत्ता के अधिकांश मानकों पर अन्य कंपनियों को पीछे छोड़ा, जबकि बीएसएनएल में सबसे अधिक कॉल ड्रॉप और सबसे ज्यादा कवरेज गैप दर्ज किया गया।

केंद्रीय संचार मंत्रालय ने बताया कि ट्राई ने यह मोबाइल नेटवर्क टेस्ट 10 से 13 मार्च के बीच सतारा जिले में कराया था। इसके तहत 535.5 किलोमीटर सिटी रूट, 103.3 किलोमीटर हाईवे रूट, 15 प्रमुख हॉटस्पॉट और 9.8 किलोमीटर वॉक टेस्ट क्षेत्र में मोबाइल सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया गया। परीक्षण के दौरान एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया (वीआई) के नेटवर्क का मूल्यांकन किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार, सिटी और आसपास के क्षेत्रों में कवरेज गैप के मामले में जियो में 57,826 सैंपलों में से 3,467 सैंपल कमजोर सिग्नल वाले पाए गए।

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज ये खबर भी पढ़े : शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़ी 70 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज

एयरटेल में 4,033, वीआई में 4,191 और बीएसएनएल में 16,393 सैंपल कमजोर सिग्नल वाले दर्ज किए गए। इससे स्पष्ट है कि बीएसएनएल का कवरेज अन्य कंपनियों की तुलना में काफी कमजोर रहा।

कॉल ड्रॉप के मामले में भी बीएसएनएल सबसे पीछे रहा। बीएसएनएल में 493 सफल कॉल में से 38 कॉल ड्रॉप हुईं। एयरटेल में 515 में से पांच, जियो में 524 में से छह और वीआई में 521 में से तीन कॉल ड्रॉप दर्ज की गईं।

डेटा डाउनलोड स्पीड में जियो ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सिटी और आसपास के क्षेत्रों में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 176.95 एमबीपीएस रही। एयरटेल की डाउनलोड स्पीड 113.79 एमबीपीएस, वीआई की 46.86 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 5.66 एमबीपीएस दर्ज की गई।

अपलोड स्पीड के मामले में भी जियो 19.81 एमबीपीएस के साथ पहले स्थान पर रहा। एयरटेल की औसत अपलोड स्पीड 19.33 एमबीपीएस, वीआई की 12.92 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 2.14 एमबीपीएस रही।

पुणे-सतारा हाइवे रूट पर भी जियो का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। यहां जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 261.99 एमबीपीएस दर्ज की गई, जबकि एयरटेल की 113.12 एमबीपीएस, वीआई की 25.88 एमबीपीएस और बीएसएनएल की 8.73 एमबीपीएस रही।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के महाराष्ट्र के सतारा जिले में किए गए मोबाइल नेटवर्क टेस्ट में...
राष्ट्रीय 
TRAI टेस्ट में सतारा में जियो अव्वल, कॉल ड्रॉप और स्पीड में बीएसएनएल सबसे कमजोर

नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

नई दिल्ली। देश में प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल और डीजल के...
कारोबार 
नायरा एनर्जी का मानसून गिफ्ट, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।...
कारोबार 
 घरेलू शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स-निफ्टी शुरुआती कारोबार में हरे निशान में

उत्तर प्रदेश

उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आज तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में कार...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

बांदा। उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम इटर्रा बढोनी में मंगलवार देर शाम एक महिला...
उत्तर प्रदेश 
लापता बेटी के विवाद के बीच महिला को मारी गोली, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश 
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रेनेसां होटल के 16वें तल पर ओपन बार होगी सील,मानचित्र विरुद्ध गतिविधि करने का आरोप

औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, दो शातिर चोर गोली लगने से घायल