ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला रुख, अमेरिकी टेक स्टॉक्स की कमजोरी से वॉल स्ट्रीट पर दबाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है। अमेरिका में पिछले सत्र के दौरान टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में आई जबरदस्त कमजोरी के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांकों पर दबाव बढ़ गया।

₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता ये खबर भी पढ़े : ₹15000 तक टूटा गोल्ड; सिल्वर ₹45000 हुआ सस्ता

डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.03 प्रतिशत गिर कर 52,305.24 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,483.23 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 173.69 अंक यानी 0.66 प्रतिशत टूट कर 26,040.03 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,364.67 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 10,478.34 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.80 प्रतिशत लुढक कर 8,337.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,040.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चार सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

निक्केई इंडेक्स 995.96 अंक यानी 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69,479 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 431.62 अंक यानी 0.93 प्रतिशत फिसल कर 46,587.37 अंक के स्तर पर आ गया है।

कोस्पी इंडेक्स में आज जबरदस्त गिरावट का रुख बना हुआ है। फिलहाल यह सूचकांक 359.97 अंक यानी 4.53 प्रतिशत लुढ़क कर 7,943.44 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.91 प्रतिशत टूट कर 4,075.31 अंक के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 144.50 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,188.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत उछल कर 5,179.06 अंक के स्तर पर आ गया है। जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज जोरदार तेजी नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 100.33 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 5,795.45 अंक के स्तर पर आ गया है।

इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 257.98 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,139 अंक के स्तर पर आया हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,594.08 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी...
झारखंड 
तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद तेल की कीमतों में करीब 1% की गिरावट, ओपेक+ की बैठक पर भी...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

उत्तर प्रदेश

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू