मणिपुर: उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, PLA और NRFM से जुड़े दो उग्रवादी गिरफ्तार, हेरोइन बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंफाल। मणिपुर में बीते 24 घंटे में सुरक्षा बलों और पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन नंबर-4 बरामद की है।

इस मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पीएलए और एनआरएफएम से जुड़े दो उग्रवादियों को भी दबोचा गया।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से मिली आज जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने बुधवार को पोरोमपट क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। इस दौरान वाहन से 168 साबुनदानियों में छिपाकर रखी गई लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन नंबर-4 बरामद की गई।

जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोनम वांगचुक का शुगर लेवल घटा

मामले में कांगपोकपी जिले के तुइलांगफाई निवासी बिग्यान बनिया (21) तथा नगालैंड के कोहिमा निवासी मनोज छेत्री (27) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस ने बुधवार को इंफाल पश्चिम जिले के पातसोई थाना क्षेत्र के तौबुंगखोक इलाके से पीएलए के उग्रवादी ओइनाम कलाजीत उर्फ याइखोम्बा सिंह (55) को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह उगाही के साथ-साथ हथियार और गोला-बारूद की ढुलाई में भी शामिल था।

वहीं, एक अन्य अभियान में सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के पातसोई थाना क्षेत्र के सगोलतोंगबा माखा लेइकाई से एनआरएफएम के उग्रवादी साइरेम बोलेक्स सिंह उर्फ पामेल (26) को गिरफ्तार किया। वह भी उगाही की गतिविधियों में संलिप्त बताया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में अमोनिया गैस रिसाव की घटना से प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिले के 14 प्रवासी...
झारखंड 
तमिलनाडु गैस रिसाव : पश्चिमी सिंहभूम के 14 श्रमिक सकुशल लौटे, प्रशासन ने किया स्वागत

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान चेन्नई के अलावा देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के भाव में तेजी दर्ज

तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

कतर में हुई अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद तेल की कीमतों में करीब 1% की गिरावट, ओपेक+ की बैठक पर भी...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
तीसरे दिन भी गिरे कच्चे तेल के दाम, अमेरिका-ईरान वार्ता में प्रगति से बाजार को राहत

उत्तर प्रदेश

आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार के दिशा निर्देशन पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
आयु निर्धारण प्रमाण पत्र प्रकरणों का हुआ निस्तारण, पहली बार ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी

बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में जनपद के दरगाह थाना क्षेत्र में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बहराइच में प्रतिबंधित कफ सिरप का बड़ा जखीरा बरामद, दवा कारोबारी के गोदाम पर छापा

मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के भटौली गांव में बुधवार रात फ्रिज में उतरे करंट की...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर: फ्रिज में उतरे करंट से दुकानदार की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में 3 दिन तक ट्रैफिक व्यवस्था बदली, परीक्षार्थियों के लिए भारी वाहनों पर रोक लागू