राम मंदिर चढ़ावा मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच : कांग्रेस

एसआईटी रिपोर्ट को भी सार्वजनि​क किये जाने की मांग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में कराने और मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने यहां पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि 8 जून को विपक्षी दलों की बैठक में इस मुद्दे पर संयुक्त पत्र भेजने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और ट्रस्ट उच्च पदाधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि कार्रवाई केवल निचले स्तर के कर्मचारियों तक सीमित है।

 राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ ये खबर भी पढ़े :  राज्यसभा के आठ नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

श्रीनेत ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में लगभग 70 चोरी की घटनाएं दर्ज हैं, जो केवल 40 दिनों की अवधि की हैं। पिछले साढ़े पांच वर्षों का हिसाब कौन देगा। चढ़ावे की गिनती और सुरक्षा के लिए तय मानक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया और एसबीआई की चेतावनी को भी नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने मांग की कि ट्रस्ट को भंग किया जाए, शीर्ष पदाधिकारियों पर एफआईआर दर्ज हो, मंदिर में प्राप्त सभी दान का स्वतंत्र ऑडिट कराया जाए और प्रधानमंत्री इस मामले पर सार्वजनिक रूप से जवाब दें।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

जोधपुर। शहर की चर्चित लेडी डॉन एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उस पर मध्यप्रदेश के एक हैड...
राजस्थान 
लेडी डॉन पर 2.45 करोड़ की ठगी का आरोप, हेड कांस्टेबल संग कारोबारी को बनाया शिकार

दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

मुंबई। मुंबई के चेंबूर इलाके स्थित रोड क्रमांक ११ पर मंगलवार को दोपहर में यूनिवर्सल हाईस्कूल की स्कूल बस पर...
महाराष्ट्र 
दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा पेड़ , एक छात्रा की मौत, कई बच्चे घायल

बैचलर लीजेंड्स और डिप्लोमा चैलेंजर्स की शानदार जीत, अवनीश की शतकीय पारी

बदायूं। शिखर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में आयोजित शिखर स्पोर्ट्स फेस्ट-2026 के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता के दो रोमांचक मुकाबले...
उत्तर प्रदेश 

विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद

बहराइच। सोमवार को विचपरी पुल से छलांग लगाने वाले प्रेमी प्रेमिका में से पुलिस ने प्रेमिका का शव मंगलवार को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद