विचपरी पुल से कूदे प्रेमी युगल , प्रेमिका का शव नहर से बरामद
बहराइच। सोमवार को विचपरी पुल से छलांग लगाने वाले प्रेमी प्रेमिका में से पुलिस ने प्रेमिका का शव मंगलवार को बरामद कर लिया। हालांकि युवक को सोमवार को ही ग्रामीणों ने बचा लिया था।
घटना सोमवार को मोतीपुर थाना क्षेत्र के गिरिजापुरी बैराज से आई लिंक नहर के विचपरी पुल के पास हुई थी। प्रेमी युगल के छलांग लगाते ही ग्रामीणों ने देख लिया था,जिसके बाद युवक को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुँचे और युवती की तलाश शुरू कराई।नहर में पानी का बहाव अधिक होने और मगरमच्छों के होने के चलते तलाशी अभियान में काफी परेशानी आ रही थी।
कई घण्टों की तलाश के बाद मंगलवार को युवती का शव घटनास्थल से सात किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया।थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
