अली मुर्तजा बने इमामिया ट्रस्ट उतरौला के अध्यक्ष, क्षेत्र के लोगों ने दी बधाई
मोहम्मद अय्यूब
उतरौला (बलरामपुर)। इमामिया ट्रस्ट उतरौला के अध्यक्ष पद पर अली मुर्तजा को मनोनीत किया गया है। उनके अध्यक्ष बनाए जाने पर ट्रस्ट के सदस्यों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि अली मुर्तजा के नेतृत्व में इमामिया ट्रस्ट सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। नव-नियुक्त अध्यक्ष अली मुर्तजा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह ट्रस्ट की गरिमा बनाए रखते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे तथा समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। अंत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने अली मुर्तजा को शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में ट्रस्ट की निरंतर प्रगति की उम्मीद जताई।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
