शेमरॉक किड्डी स्टेप्स में “डैड एंड मी फनफेयर” का उत्साहपूर्ण आयोजन
मुजाहिद खां
रामपुर:शेमरॉक किड्डी स्टेप्स में फादर्स डे के उपलक्ष्य में “डैड एंड मी फनफेयर” का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और उनके पिताओं के बीच प्रेम,विश्वास एवं अपनत्व के रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाना था।कार्यक्रम में बच्चों ने अपने पिताओं के साथ मिलकर विभिन्न मनोरंजक,रचनात्मक एवं रोमांचक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अविस्मरणीय यादें संजोईं।
फनफेयर में फन गेम्स,आर्ट एंड क्राफ्ट एक्टिविटीज़,सेल्फी कॉर्नर,म्यूज़िकल मस्ती,स्वादिष्ट फूड स्टॉल,गाज़ियाबाद से विशेष रूप से आए हैंड वैक्स आर्टिस्ट द्वारा हैंड वैक्स गतिविधि सहित कई आकर्षक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।पूरे विद्यालय परिसर में हँसी,उल्लास और पारिवारिक स्नेह का मनमोहक वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों और उनके पिताओ द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी पिताओं का स्वागत करते हुए कहा कि “पिता बच्चों के जीवन में प्रेरणा,सुरक्षा और आत्मविश्वास का मजबूत आधार होते हैं।ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के बीच सहयोग को सुदृढ़ करते हैं तथा बच्चों के भावनात्मक, सामाजिक एवं नैतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए।उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय के इस सराहनीय एवं अभिनव प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए इसे आनंददायक,प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
