लखनऊ अग्निकांड पर व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

— 15 मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने लखनऊ में हुई दुखद अग्निकांड की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्रासदी केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की नहीं बल्कि वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थित शहरी व्यवस्था प्रशासनिक लापरवाही सामाजिक उदासीनता तथा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी का परिणाम है। इस हृदय विदारक घटना में 15 मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। इस अपूरणीय क्षति की पीड़ा को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की जिम्मेदारी एक—दूसरे पर डालने से समस्या का समाधान नहीं होगा। आवश्यकता इस बात की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक समाधान खोजे जाएं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण एलडीए एवं आवास विकास परिषद द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बड़ी संख्या में नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि व्यापारी वर्ग को निशाना बनाकर अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। किसी भी व्यवस्था में सुधार एक दिन में संभव नहीं होता। आनन—फानन में की गई कार्रवाई से समाज में भय भ्रम एवं अफरा—तफरी का वातावरण बन रहा है। जिससे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास भी प्रभावित होता है।

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान