उतरौला में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नहर पुल के पास से दबोचा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला, (बलरामपुर)। कोतवाली उतरौला पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को बढ़या पकड़ी नहर पुल के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा
थाना रेहरा बाजार की रहने वाली वादिनी, जो वर्तमान में कोतवाली उतरौला क्षेत्र में रह रही है, ने थाने में तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि बढ़या पकड़ी बाजार निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र कनछेद यादव ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर थाना कोतवाली उतरौला में मु0अ0सं0 80/2026 धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न ये खबर भी पढ़े : पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शीघ्र अनावरण और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित करने के निर्देश दिए थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम सक्रिय हुई, शनिवार को गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त प्रदीप कुमार यादव को बढ़या पकड़ी नहर पुल मेन रोड उतरौला-मनकापुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ये खबर भी पढ़े : अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहर्रिरों के साथ की गई गोष्ठी; दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे मा0 न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई में अतिरिक्त निरीक्षक बलजीत राव, कांस्टेबल अफजल खान और कांस्टेबल विद्याराम शामिल रहे।

चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल ये खबर भी पढ़े : चिलचिलाती गर्मी में बिजली की मार, दुबग्गा-पारा में 36 घंटे बिजली गुल

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

दरभंगा। बिहार में दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र के बरिऔल चौक पर शनिवार की रात मोहर्रम के अवसर पर...
बिहार 
बिहार के दरभंगा जिले में मोहर्रम के बाद बवाल, हिंदुओं के घरों पर हमला

करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

एसीबी ने पूछताछ के लिए अदालत से मांगी पुलिस रिमांड 
राष्ट्रीय 
करोड़ों के मेडिकल खरीद घोटाले में पूर्व डीजीएचएस सहित दो गिरफ्तार

वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

नई दिल्ली। कांग्रेस ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित विकसित भारत-रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी योजना (वीबी-जी राम जी) को...
राष्ट्रीय 
वीबी-जी-राम जी योजना को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल, योजना पर जताई आपत्तियां

उत्तर प्रदेश

संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग...
उत्तर प्रदेश 
संविदा कर्मियों की छंटनी और कार्यभार से 2 माह में 36 मौतें, संघर्ष समिति ने जताई चिंता

माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक 

लखनऊ। रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। 'दो बूंद जिंदगी की' नारे के साथ यह अभियान लगभग...
उत्तर प्रदेश 
माल ब्लॉक में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दी खुराक