पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला संपन्न

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं मिल्क नगर मंडल प्रभारी अर्जुन रस्तोगी ने मिलक ब्लॉक परिसर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म मंडल कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कार्यशाला में अर्जुन रस्तोगी ने मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा,कार्यपद्धति तथा विभिन्न अभियानों की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से प्राप्त होगी।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है:हरीश गंगवार ये खबर भी पढ़े :  डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है:हरीश गंगवार

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार आज भी संगठन की प्रेरणा हैं तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

कार्यशाला में विजयपाल राजपूत,दुर्गेश गंगवार,राजीव गंगवार,प्रदीप कुमार,आदेश सक्सेना,सोमपाल राठौर,सैया सक्सेना,दिनेश पांडेय,देवेंद्र सिंह राजपाल एवं मंडल के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक एवं अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के उपयोग एवं प्रशिक्षण से जोड़कर संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू के आर.ए.एल.सी. परिसर में भंडारे का आयोजन

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जुलाई का महीना आखिरी मौका साबित हो सकता...
राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
एक अगस्त से महंगी होगी इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटर, खत्म होगी सब्सिडी

परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

नई दिल्ली। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, परमार्थ पीठाधीश्वर स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आत्मीय...
राष्ट्रीय 
परमार्थ निकेतन पहुंची सीएम रेखा गुप्ता, स्वामी चिदानंद से मिलकर यमुना मुद्दे पर की चर्चा

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

उत्तर प्रदेश

हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

अयोध्या। अयोध्या के प्रसिद्ध सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी की उज्जैनिया पट्टी के वरिष्ठ महंत संतराम दास का शनिवार को निधन हो गया।...
उत्तर प्रदेश 
हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ महंत संतराम दास ब्रह्मलीन, सीएम योगी ने जताया शोक

ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

कोयला लिंकेज, वित्तीय बाधाओं और ज्वाइंट वेंचर मॉडल के कारण परियोजनाएं ठप हैं
उत्तर प्रदेश 
ओबरा-डी एवं अनपरा-ई परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू न होन पर समित ने जताई चिंता

लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले

लखनऊ। शनिवार पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त के आदेश पर 5...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,पांच एसीपी के कार्यक्षेत्र बदले