तालाब में गिरे नीलगाय का सुरक्षित रेस्क्यू,वन विभाग की लापरवाही आई सामने
रामपुर/सैदनगर:थाना अजीमनगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बजावाला के पास उस समय हड़कंप मच गया,जब एक जंगली नीलगाय स्थानीय भाषा में लीला अचानक अनियंत्रित होकर गांव के पास बने एक गहरे तालाब में गिर गया।
तालाब में दलदल और गहरा पानी होने के कारण बेजुबान जानवर खुद बाहर निकलने में असमर्थ था और लगातार छटपटा रहा था।ग्रामीणों की सूचना पर अजीमनगर थाना पुलिस और पशुपालन विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची।स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम डाक्टर अतुल पुष्कर के सहयोगी सुजात अली ने कड़ी मशक्कत के बाद नीलगाय को सुरक्षित तालाब से बाहर निकाल लिया।
तालाब से बाहर निकालने के बाद पशुपालन विभाग के डॉक्टरों ने नीलगाय का प्राथमिक उपचार (ट्रीटमेंट) किया।पूरी तरह स्वस्थ होने की पुष्टि के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
घटना के दौरान ग्रामीणों द्वारा वन विभाग की टीम को भी समय पर सूचना दी गई थी,लेकिन संवेदनहीनता की पराकाष्ठा देखिए कि मौके पर वन विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नहीं पहुंचा।पुलिस और पशुपालन विभाग की मुस्तैदी से बेजुबान की जान तो बच गई,लेकिन वन विभाग की इस कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
