कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

डिवाइडर से टकराने के बाद गैस रिसाव से हुआ हादसा, पुलिस-फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस रिसाव होने के बाद आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इसके बाद यातायात को भी धीरे-धीरे सामान्य करा दिया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एलपीजी से भरा टैंकर टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

हादसे में झुलसे 6 से 7 लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से पांच घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। 

उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : उर्वरक वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण

फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है और टोल प्लाजा पर यातायात  सामान्य हैं ।

रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता ये खबर भी पढ़े : रानी दुर्गावती का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और पराक्रम का अमर प्रेरणास्रोत : संजय गुप्ता

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 24 जून को 15 जिलों में आधिकारिक रूप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के प्रथम महाधिवेशन में प्रदेश सभा को हटाने संबंधी प्रस्ताव के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

नई दिल्ली। मुहर्रम के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल