मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 24 जून को 15 जिलों में आधिकारिक रूप से दस्तक देने के बाद अब अगले दो दिनों में इसके भोपाल और उज्जैन संभाग तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मानसून सबसे आखिर में पहुंचेगा। फिलहाल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून और मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 45 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा और सीहोर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर सहित कई जिलों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके विपरीत ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने के आसार हैं।

MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल ये खबर भी पढ़े : MP दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मु: ओंकारेश्वर, जबलपुर और कूनो नेशनल पार्क के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

शाजापुर में दो इंच बारिश, बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत

पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये ये खबर भी पढ़े : पीएम-किसान की 23वीं किस्त जारी, 81 लाख किसानों को मिलेंगे 1,640 करोड़ रुपये

इससे पहले गुरुवार को शाजापुर में 51 मिमी (दो इंच से अधिक) बारिश दर्ज की गई, जबकि श्योपुर और बालाघाट में करीब आधा इंच पानी बरसा। इंदौर, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, शिवपुरी समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का दौर जारी रहा। शाजापुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं इंदौर में बारिश के चलते जोखिम वाले पर्यटन स्थलों पर 22 अगस्त तक प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट ये खबर भी पढ़े : मोहर्रम के जुलूस में धमाके का प्रदर्शन, 40 फीट ऊपर हवा में वैन को लटकाकर किया ब्लास्ट

इंदौर में एक घंटे झमाझम बारिश

इंदौर में गुरुवार शाम पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश का सिलसिला चलता रहा। अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

तापमान में गिरावट, गर्मी से राहत

बारिश के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई। खरगोन में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि भोपाल में 32.8, इंदौर में 33.9 और उज्जैन में 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि ग्वालियर में अभी भी अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

अब तक इन 15 जिलों में पहुंचा मानसून

प्रदेश में अब तक आलीराजपुर, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो चुकी है।

बारिश के आंकड़ों में सुधार

एक जून से अब तक प्रदेश में औसतन 91.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 52.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। यह सामान्य से 43 प्रतिशत कम है। हालांकि पिछले दो दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद वर्षा की कमी में सुधार दर्ज किया गया है और मानसून के आगे बढ़ने के साथ आगामी दिनों में बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने के कारण प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। अगले चार दिनों तक अधिकांश जिलों में तेज बारिश, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना बनी रहेगी। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और संदिग्ध गांजा बरामद

इंफाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में विभिन्न उग्रवादी संगठनों के पांच...
राष्ट्रीय  राज्य 
 मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और संदिग्ध गांजा बरामद

प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने दी धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

भोपाल। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में आज शुक्रवार को 'लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन'...
राज्य  मध्य प्रदेश 
भोपाल में आज लोकतंत्र सेनानी सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे मीसाबंदियों का सम्मान

तालाब में घुसा कार, एक की मौत, मचा कोहराम

चिरांग (असम)। चिरांग जिले के कामडेगा इलाके में एक तेज रफ्तार कार के तालाब में घुस जाने की वजह से...
राष्ट्रीय  राज्य 
तालाब में घुसा कार, एक की मौत, मचा कोहराम

एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को हराया

लंदन। एफआईएच प्रो लीग 2026 के यूरोपीय दौरे में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ...
खेल 
एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को हराया

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल