तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके पिता घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकी खुर्द गांव निवासी केशमणि पांडेय अपने पुत्र सरसिज पांडेय (25) के साथ किसी कार्य से सुजानगंज गए थे। दोपहर में दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर मतरी बाजार के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में सरसिज गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सरसिज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक सरसिज मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार का प्रमुख सहारा था। उसकी शादी भी अभी नहीं हुई थी। बेटे की मौत से माता-पिता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।इस मामले में जानकारी लेने पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन की पहचान कर चालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप ये खबर भी पढ़े : अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद ये खबर भी पढ़े : मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 24 जून को 15 जिलों में आधिकारिक रूप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के प्रथम महाधिवेशन में प्रदेश सभा को हटाने संबंधी प्रस्ताव के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

नई दिल्ली। मुहर्रम के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल