डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है:हरीश गंगवार

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प,भाजपा जिला कार्यालय पर बैठक आयोजित

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पक्ष (23 जून से 6 जुलाई) के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।जिलाध्यक्ष  हरीश गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पक्ष केवल एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि राष्ट्रवादी विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का अभियान है।उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यक्रमों की प्रभावी तैयारी एवं अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।
गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में एक विधान,एक प्रधान और एक निशान की अवधारणा को लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर उनके सपनों को साकार किया गया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्मरण पक्ष के अंतर्गत बूथ स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
अपने संबोधन में हरीश गंगवार ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा के साथ सफल बनाएं।
जिला प्रभारी  राजा वर्मा ने बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले पुष्पांजलि कार्यक्रम,कार्यकर्ता सम्मेलन,छात्र सम्मेलन,वृक्षारोपण अभियान एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई।साथ ही सभी मंडलों एवं बूथों पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में सुनीता सैनी,हंसराज पप्पू,विवेक रुहेला,रविंद्र सिंह रवि,अर्जुन रस्तोगी,आकाश सक्सेना,प्रदीप गुप्ता,पारुल गुप्ता,कुंवर बहादुर,करतार लोधी,दीपक गुप्ता,श्वेता शर्मा,ओमप्रकाश लोधी,विक्रम सिंह,रघुविर जाटव,कमल सिंह लोधी,रोहित सैनी,अनु सक्सेना भव्य उप्पल,सुखदेव,वेद प्रकाश सागर,नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। 24 जून को 15 जिलों में आधिकारिक रूप...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र माैसम: दो दिन में भोपाल-उज्जैन पहुंचेगा मानसून, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

काठमांडू। नेपाल के सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (आरएसपी) के प्रथम महाधिवेशन में प्रदेश सभा को हटाने संबंधी प्रस्ताव के...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : सत्तारूढ़ दल के सांसद ने पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव का किया विरोध

मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

नई दिल्ली। मुहर्रम के मौके पर घरेलू शेयर बाजार में आज छुट्टी है। इस छुट्टी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
मुहर्रम के मौके पर शेयर बाजार में छुट्टी, कमोडिटी सेगमेंट में शाम के सत्र में होगा कारोबार

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल