पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण
मुजाहिद खां
रामपुर:बृहस्पतिवार 25 जून 2026 को एम.पी./एम.एल.ए. कोर्ट में सात साल से विचाराधीन पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया।न्यायालय ने इस प्रकरण में पूर्व विधायक संजय कपूर,ए.आई.सी.सी. सदस्य मुतीउर्रहमान ख़ान "बबलू",समाजसेवी मामून शाह ख़ान,कुमार एकलव्य सहित कुल छह अभियुक्तों पर 450-450 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए वाद का निस्तारण कर दिया।
उक्त प्रकरण का न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप निस्तारण होने के उपरांत सभी संबंधित व्यक्तियों ने न्यायालय के आदेश का सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित के साथ उपस्थित कांग्रेसजनों एवं समर्थकों ने कहा कि वे न्यायपालिका की गरिमा एवं संविधान के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हैं तथा भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
