डीएम की संवेदनशील पहल से दिव्यांग नन्नुकी को मिली नई उड़ान

मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल पाकर छलके खुशी के आंसू, जनता दर्शन में सुनी फरियाद,वर्षों की बेबसी हुई खत्म

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं:डीएम

मुजाहिद खां

रामपुर:कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता दर्शन एक बार फिर प्रशासन की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण बना।तहसील शाहबाद के ग्राम ढोलसेर मतवाली निवासी दिव्यांग नन्नुकी की वर्षों पुरानी परेशानी का समाधान उस समय हो गया जब जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शारीरिक अक्षमता के कारण नन्नुकी को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था।जनता दर्शन में अपनी व्यथा लेकर पहुंचे नन्नुकी ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी कठिनाइयों को रखा।उनकी स्थिति को समझते हुए जिलाधिकारी ने बिना विलंब दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।
ट्राइसाइकिल प्राप्त करते ही नन्नुकी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।भावुक होकर उन्होंने कहा कि अब उन्हें अपने छोटे-बड़े कार्यों के लिए किसी का सहारा नहीं लेना पड़ेगा।यह ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल एक साधन नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर जीवन की नई शुरुआत है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी प्रशासन द्वारा नन्नुकी को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया गया था,जिससे उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनका जीवन और अधिक सुगम हो सकेगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उन्हें सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण,शिक्षा,रोजगार एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।प्रत्येक प्रार्थना पत्र का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

 मुजफ्फरनगर : एनकाउंटर में मारा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा सतपाल ये खबर भी पढ़े :  मुजफ्फरनगर : एनकाउंटर में मारा गया छोटा राजन गैंग का गुर्गा सतपाल

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...
उत्तर प्रदेश 
ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...