पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

7.5 लाख नकद,थार व दस्तावेज बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शाहबाद के नेतृत्व में मंगलवार 23 जून 2026 को थाना पटवाई पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पटवाई सोहना पुल रोड पर थार गाडी न0 UP 21 DK--- को रोका गया जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे।

गाडी सवार तीनो व्यक्तियों ने अपना नाम प्रहलाद सिहं पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी काशीराम नगर थाना मझौला जनपद मुरादाबाद,विवेक कुमार पुत्र महिलाल नि0 अलीगंज बेनाजीर थाना कोतवाली जनपद रामपुर,हरविन्दर सिहं पुत्र महेन्द्र सिहं नि0 ग्राम अलीगंज बेनजीर थाना कोतवाली जिला रामपुर बताया।अभियुक्तों के कब्जे से कुल 7.5 लाख रुपये,01 लैपटाप डेल कम्पनी,01 पेटीएम कार्ड स्वाईप मशीन,06 मोबाइल फोन,06 मोहर भिन्न भिन्न कम्पनी,04 बिल बुक,18 एटीएम कार्ड भिन्न भिन्न बैंको के,15 चैक बुक भिन्न भिन्न बैंको की,04 पास बुक भिन्न भिन्न बैंको की,एक भारतीय पासपोर्ट,आधार कार्ड,पैन कार्ड व गाडी महिन्द्रा थार रजि0 नं0 UP21DK बरामद हुए।गाडी को एमवीएक्ट के तहत सीज कर किया गया।

आग पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता राजेश्वर सिंह,बांटी राहत सामग्री ये खबर भी पढ़े : आग पीड़ित परिवारों से मिले भाजपा नेता राजेश्वर सिंह,बांटी राहत सामग्री

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि हम लोग लोगो को एपीके फाइल भेजकर फोन का एक्सेस प्राप्त कर उनके खातो से पैसा ट्रासंफर कराकर व जनता के व्यक्तियो को झूठा लालच देकर पैसा डबल ट्रिपल करने की स्कीम बताकर उन्हे अपने जाल में फंसां कर उनके खातो से धोखाधडी करके रुपये दूसरे खातो में ट्रांन्सफर कर देते हैं।हम लोग सीधे साधे लोगो को लालच देकर अलग अलग बैंको मे खाता खुलवा कर उन खातो से सम्बन्धित डेबिट कार्ड व इन्टरनैट बैंकिंग व मोबाइल फोन में उनकी इमेल आईडी तथा यूपीआई आईडी तक बना लेते है तथा उनके इन्टरनेट बैंकिग व यूपीआई आईडी में इस्तेमाल मोबाइल सिम को हम अपने पास रखते है ताकि इन्टरनेट बैंकिग पर आया ओटीपी हमे प्राप्त हो सके और चैक बुक पर हस्ताक्षर भी ले लेते है ताकि जरुरत पडने पर साइबर अपराध द्वारा प्राप्त किये गये पैसो को निकाल सके।

हनुमान मंदिर में विधायक शशांक वर्मा ने कराया भव्य भंडारा ये खबर भी पढ़े : हनुमान मंदिर में विधायक शशांक वर्मा ने कराया भव्य भंडारा

हमारे द्वारा इन लोगो का बैंक मे करटं व बिजनेस खाता खुलवाया जाता है ताकि एक बार मे अधिक से अधिक रूपये का ट्रांजक्शन किया जा सके और बिजनेस व करटं खाता खुलवाने मे जो प्रपत्र तैयार होते है वो हम लोग खुद कूटरचना करके तैयार करा लेते है खाता धारक को इसकी कोई जानकारी नही होती थी कि उनकी निजी जानकारी का प्रयोग करके उन खातो को हमारे द्वारा प्रयोग किया जाता है।इन्ही लोगो की हम यूपीआई आईडी बनाकर इनकी बिना अनुमति के लेने देन का काम करते है।यह काम हम काफी लम्बे समय से कर रहे है,कोई हम पर शक न कर सके इसके लिये हमने दो तीन फर्जी कम्पनी भी खोल रखी है जिसके आधार पर हम लोगो का फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन पर फर्जी मोहर लगाकर बिजनेस अकांउट खुलवाते है।खाता धारको को हम इसके बदले मे कुछ रुपया मुहैया करा देते है क्योकि हम लोगो द्वारा खाता धारको को यह बताते थे कि हम बिजनेस करने वाले लोग है और हम टैक्स बचाने के लिये आप के खातो से रुपयो का लेनदेन करेंगे।

नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना ये खबर भी पढ़े : नगर निगम की सख्त कार्रवाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर काटा 33,600 का जुर्माना

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

लखनऊ।  लखनऊ  के अलीगंज अग्निकांड की जांच के बीच निलंबित फायर विभाग के अधिकारी कमलेंद्र कुमार यानि केके निलंबन...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : निलंबित अफसर के बयान पर बवाल, वीडियो ने मचाया हंड़कप

ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

लखनऊ। पिछड़ा वर्ग के  बेरोजगार युवाओं के लिए इस वित्तीय वर्ष में 'ओ' लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना में...
उत्तर प्रदेश 
ओबीसी के लिए 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण में आवेदन शुरु, 10 जुलाई अंतिम तिथी

सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इन्द्रेश कुमार , महंत दीनदयालु , रूपेेश कुमार , अनेक संत, भारत के विभिन्न...
राष्ट्रीय 
सिंधु नदी तट पर स्वामी चिदानन्द की उपस्थिति में हुआ दिव्य जलाभिषेक व आरती

संघर्ष समिति का आरोप, बिजली आपूर्ति में बाधा के लिए शीर्ष प्रबंधन जिम्मेदार

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पावर कारपोरेशन का शीर्ष...