पुलिस मुठभेड़ में दो गौकश अभियुक्त गिरफ्तार
एक तमंचा,एक खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस,एक मोटर साईकिल एवं गौकशी करने के उपकरण बरामद
मुजाहिद खां
रामपुर:थाना केमरी पुलिस द्वारा सोमवार 22 जून को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र में पीलाखार नदी डैम जनूनागर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चैकिग के दौरान डैम की तरफ से दो व्यक्ति लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल पर अचानक सरकारी पुलिस की गाडी को देखकर वापस मुडकर भागने लगे।इस दौरान मोटरसाईकिल अंसतुलित होकर डैम के किनारे रास्ते पर फिसल गयी पुलिस टीम द्वारा उन्हें रुकने को कहा गया,किन्तु स्वयं को घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ एवं आवश्यक जवाबी कार्रवाई की गई।जवाबी कार्यवाही के दौरान एक अभियुक्त भूरा पुत्र अल्लन निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक के दाहिने पैर के घुटने से नीचे गोली लगने से घायल हो गया,जिसे उपचार हेतु सी0एच0सी0 बिलासपुर भेजा गया।दूसरा अभियुक्त मुकीम पुत्र फईम निवासी ग्राम भैसोडी थाना मिलक को एक बारगी दबिश देकर मौके गिरफ्तार किया गया।
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार अभियुक्तों से एक तमंचा नाजायज मय नाल मे फंसा 1 खोखा कारतूस व 01 जिन्दा कारतूस,एक मोटर साईकिल बिना नम्बर प्लेट करिजमा 207 एमवी एक्ट सीज शुदा एंव गौकशी करने के उपकरण बरामद हुए।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना केमरी पर मु0अ0स0-91/2026 धारा-109(1)/3(5) बी.एन.एस व धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम भूरा पुत्र अल्लन उपरोक्त,मुकीम पुत्र फईम उपरोक्त पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है और मुक़दमे दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
