सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, सक्रिय उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने उग्रवाद विरोधी अभियानों के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सक्रिय उग्रवादी को गिरफ्तार किया है।

इसके अलावा संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री भी बरामद की गई है। वहीं, दो कथित उगाहीकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है।

मंगलवार को दी गई जानकारी जानकारी के अनुसार, विशिष्ट खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने 22 जून को आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर ओइनाम धनराज सिंह उर्फ अबुंग (29) को इम्फाल पश्चिम जिले के खुमानलामपाक स्थित आईएसबीटी के निकट से गिरफ्तार किया।

पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर हत्या मामले में कोर्ट ने दो संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट को दी मंजूरी ये खबर भी पढ़े : पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर हत्या मामले में कोर्ट ने दो संदिग्धों के पॉलीग्राफ टेस्ट को दी मंजूरी

वह थौबल जिले के लेइरोंगथेल पित्रा यैरिपोक क्षेत्र का निवासी है। उसके कब्जे से एक होंडा एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया गया।

एक अन्य अभियान में सशस्त्र उग्रवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, आरएएफ, कोबरा और सेना ने 20 जून को लेइलोन वैफेई, लेइलोन मुनलुई, मोल्होई, पी. मोल्डिंग, लेइलोन खुनौ तथा आसपास के क्षेत्रों में संयुक्त अभियान शुरू किया।

टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर ये खबर भी पढ़े : टांगीनाथ धाम से लौटते श्रद्धालुओं की सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल; 5 रांची रेफर

अभियान के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ भी हुई। 21 और 22 जून तक चले अभियान में सुरक्षा बलों ने 36 हथियार बरामद किए, जिनमें दो एके-47 राइफल, एक एम-4 कार्बाइन, दो एसएलआर, एक एसकेएस राइफल, एक इम्प्रोवाइज्ड स्नाइपर .303 राइफल, 17 सिंगल एवं डबल बैरल बंदूकें तथा 11 एसबीएल राइफल शामिल हैं।

 लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 बच्चों की मौत, एसी कंप्रेसर फटने से फैली आग, रेस्क्यू जारी

इसके अलावा बड़ी मात्रा में गोला-बारूद, संचार उपकरण और अन्य युद्ध सामग्री भी जब्त की गई। इसी क्रम में 21 जून को सुरक्षा बलों ने थौबल बाजार क्षेत्र से केसीपी (एमएफएल) के दो सक्रिय उगाहीकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इम्फाल पश्चिम जिले के अबुजाम सुमित सिंह उर्फ तांगबी (20) तथा नोनी जिले के मकुचुंग गंगमेई (23) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से 48 डोनेशन कार्ड भी बरामद किए गए।

सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि राज्य में उग्रवादी और उगाही गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज, चांदी के दाम स्थिर

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ...
कारोबार 
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज, चांदी के दाम स्थिर

वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख, अमेरिकी-एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में कमजोरी का रुख, अमेरिकी-एशियाई शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव

एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में होने वाली मंत्रिपरिषद की...
मध्य प्रदेश 
एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय

उन्नाव: बिना फायर एनओसी के संकरी गलियों में चल रही दर्जनों कोचिंग सेंटर

बेसमेंट और रिहायशी भवनों में चल रही कक्षाएं, सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल फायर एनओसी, स्वीकृत नक्शा और आपात निकास...
उन्नाव: बिना फायर एनओसी के संकरी गलियों में चल रही दर्जनों कोचिंग सेंटर

उत्तर प्रदेश

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल