एमपी कैबिनेट की अहम बैठक आज, सिंहस्थ कार्यालय और 24 लाख किसानों को राहत पर निर्णय

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को मंत्रालय में होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। इनमें सबसे प्रमुख प्रस्ताव उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय स्थापित करने का है।

इसके साथ ही प्रदेश के 24 लाख से अधिक किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण देने की योजना को वर्ष 2026-27 में भी जारी रखने की मंजूरी मिलने की संभावना है।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन स्थानांतरित किए जाने के बाद सरकार अब सिंहस्थ की तैयारियों को संस्थागत स्वरूप देने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज साइबर सुरक्षा कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ , विशेषज्ञ होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री मोहन यादव आज साइबर सुरक्षा कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ , विशेषज्ञ होंगे शामिल

प्रस्ताव के अनुसार उज्जैन में सिंहस्थ मेला कार्यालय को स्थायी रूप से संचालित किया जाएगा। अभी तक यह कार्यालय केवल सिंहस्थ आयोजन के दौरान ही सक्रिय होता था।

सिंहस्थ की तैयारियों की होगी सालभर निगरानी
स्थायी कार्यालय सिंहस्थ महाकुंभ और अर्धकुंभ से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं, अधोसंरचना निर्माण तथा प्रशासनिक तैयारियों की नियमित मॉनिटरिंग करेगा। वर्ष 2028 में प्रस्तावित सिंहस्थ को देखते हुए इसकी प्रशासनिक और वित्तीय तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं।

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
कैबिनेट बैठक में सहकारिता विभाग का प्रस्ताव भी रखा जाएगा, जिसमें किसानों को ब्याजमुक्त अल्पकालीन कृषि ऋण की सुविधा जारी रखने की अनुशंसा की गई है।

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग, स्वच्छ भारत मिशन और सिंहस्थ : 2028 की तैयारियों की समीक्षा

प्रदेश के करीब एक करोड़ किसानों में से लगभग 24 लाख किसान सहकारी बैंकों से जुड़े हैं और किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से ऋण लेते हैं। योजना के तहत निर्धारित समयावधि में ऋण चुकाने वाले किसानों से कोई ब्याज नहीं लिया जाता।

सिंहस्थ: 2028 को प्रदेशवासी मिलकर बनाएंगे भव्य और दिव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ये खबर भी पढ़े : सिंहस्थ: 2028 को प्रदेशवासी मिलकर बनाएंगे भव्य और दिव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ब्याज की पूरी राशि राज्य सरकार वहन करती है। सरकार खरीफ ऋण चुकाने के लिए किसानों को दिए गए अतिरिक्त समय की भरपाई भी सहकारी बैंकों को करेगी।

अन्य प्रस्तावों पर भी मंथन
मंत्रिपरिषद की बैठक में इन दोनों अहम प्रस्तावों के अलावा लगभग 10 अन्य विभागीय प्रस्तावों पर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना है। बैठक के बाद निवेश संबंधी प्रस्तावों पर विचार के लिए मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक भी आयोजित की जा सकती है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने पार्टी की पुनर्गठित राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची निर्वाचन आयोग को भेज दी...
पश्चिम बंगाल 
तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, विद्रोही गुट ने अलग कार्यसमिति का किया ऐलान

UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

नई दिल्ली। भारत के लगभग सभी बच्चे अब जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़े कई खतरों का सामना कर...
नारी व बाल जगत  छत्तीसगढ़ 
UNICEF रिपोर्ट: भारत के 97% बच्चे जलवायु संकट की चपेट में

छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नेवरा इलाके में सोमवार की रात मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: ओवरटेक के दौरान पलटी मजदूरों से भरी पिकअप , 25 घायल, चालक फरार

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरायपाली क्षेत्र के बलौदा बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में किए गए वैज्ञानिक अन्वेषण के...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में बड़ी खोज, वैज्ञानिक अन्वेषण में मिले 5 उच्च गुणवत्ता वाले हीरे

व्हाट्सऐप की कमान अब भारतीय उद्यमी कुनाल शाह के हाथों में, विल कैथकार्ट ने छोड़ा पद

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। Meta ने भारतीय फिनटेक कंपनी...
टेक-मित्र  कारोबार 
व्हाट्सऐप की कमान अब भारतीय उद्यमी कुनाल शाह के हाथों में, विल कैथकार्ट ने छोड़ा पद

उत्तर प्रदेश

हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

   बदायूं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन...
उत्तर प्रदेश 
हज 2027: आवेदन शुरू, 20 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

लखनऊ। यह सिर्फ एक हादसा नहीं था, यह एक ऐसा मंजर था जिसने राजधानी लखनऊ की रफ्तार को कुछ घंटों...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
सपनों की इमारत बनी मौत का मंजर: अलीगंज अग्निकांड में 15 छात्रों की दर्दनाक मौत, चीखों और धुएं में बुझ गईं जिंदगियां

औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अमावता-सिकरोड़ी मार्ग पर सरदार के ट्यूबवेल के पास मंगलवार...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में बाइक और मोपेड की आमने-सामने भिड़ंत में चार लोग घायल