मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने  47 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

जयपुर :राजस्थान में  शहरी परिवहन सेवा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर शहर के लिए 29 और भीलवाड़ा के लिए 18 इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि नागरिकों को आधुनिक, सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत यहां जयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज (JCTSL) की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की। 


पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत 8 जिलों को मिलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के संचालन से स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीएम ई-बस सेवा योजना में राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर का चयन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई-बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्‍थान को कुल 1150 ई बसें मिलेंगी। 

किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख ये खबर भी पढ़े : किसान के खाते से ऑनलाइन फास्टैग रिचार्ज के दौरान निकले पांच लाख

दीपावली तक 675 ई-बसों का किया जाएगा संचालन
पहले चरण में दीपावली तक 675 ई-बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये बसें विशेष रूप से दिव्‍यांगों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक एवं किफायती यात्रा का माध्यम बनेंगी। साथ ही, इन बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे, जिनसे महिलाओं की सुरक्षा स‍ुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 555 ई-बसें शहरी परिवहन के लिए और 50 डबल डेकर ई-बस पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराएगी। इसके लिए तेज गति से काम किया जा रहा है। यह कदम विकसित राजस्थान 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। 

केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज  ये खबर भी पढ़े : केजीएमयू: डिजिटल सेवा से होगा असाध्य रोगों का इलाज


मुख्यमंत्री ने भी इलेक्ट्रिक बस में किया सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पिछले ढाई साल में राजस्थान के पानी, बिजली, उद्योग, परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने यहां अमर जवान ज्योति पर इलेक्ट्रिक बस का विधिवत पूजन कर अवलोकन किया। साथ ही, चालक और परिचालक से बातचीत की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर अमर जवान ज्योति से स्टेट हेंगर तक इलेक्ट्रिक बस में सफर किया। 

हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर ये खबर भी पढ़े : हाई मास्ट लाइट से टकराकर पलटी स्लीपर बस, 13 यात्री घायल; पांच गंभीर रेफर

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

चमोली:पंच बदरी में शामिल योग बदरी भगवान विष्णु की आध्यात्मिक अवस्थाओं का दर्शन कराता है। यहां भगवान विष्णु स्वयं ध्यान...
उत्तराखंड 
यहां भगवान विष्णु  पदमासन मुद्रा में हैं विराजमान

बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

जयपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में योग के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला। राजधानी जयपुर से...
राजस्थान 
बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

हरिद्वार । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के सैकड़ों साधकों ने रविवार को हर की पैड़ी के निकट...
उत्तराखंड 
हरिद्वार : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शांतिकुंज के साधकों ने  चलाया स्वच्छता अभियान

सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

  नागपुर :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के रेवती...
मनोरंजन 
सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

दांबुला  । भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ टाई नेशन सीरीज के फाइनल में धमाकेदार...
खेल 
 भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक

उत्तर प्रदेश

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर