ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

डीएम अभिषेक पांडेय ने की कार्रवाई, कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मानते हुए जारी किया आदेश

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

 प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद जमानत पर रिहा हुए ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर प्रशासन का शिकंजा और कस गया है। जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(1) के तहत कार्रवाई करते हुए सुशील सिंह को छह माह के लिए प्रतापगढ़ जनपद की सीमा से निष्कासित कर दिया है।
जिलाधिकारी द्वारा 8 जून 2026 को पारित आदेश में कहा गया है कि सुशील सिंह के विरुद्ध विभिन्न थानों में दर्ज गंभीर आपराधिक मुकदमों, पुलिस रिपोर्टों और उनके आपराधिक इतिहास के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का मानना है कि उनकी गतिविधियां जनशांति एवं कानून-व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं।
पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर शुरू की गई कार्रवाई में सुशील सिंह के खिलाफ दर्ज कई मुकदमों का उल्लेख किया गया है। इनमें गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी, बलवा, आयुध अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि आरोपी के विरुद्ध लगातार आपराधिक गतिविधियों के आरोप सामने आने से आमजन में भय का वातावरण बना हुआ है।

सीएम योगी ने ललितपुर को दी बड़ी सौगात, 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने ललितपुर को दी बड़ी सौगात, 221 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

शिमला । हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य...
हिमाचल 
 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

मंडी । राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई...
हिमाचल 
मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी स्थित छठ घाट में...
राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सारण । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन केंद्र के सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए...
बिहार 
 जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन