सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंचे शाहरुख खान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 नागपुर :राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले आज यानी 2 जून को शादी के बंधन में बंध गईं। रेवती ने नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी से शादी की। रेवती और सारंग की शादी के समारोह मुंबई में हुए, जिसमें राजनीति और बॉलीवुड जगत सहित अन्य क्षेत्रों की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अब ये रॉयल वेडिंग हर तरफ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बच्चन परिवार से लेकर अंबानी फैमिली तक ने सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में शिरकत की और अब हर तरफ इस रॉयल वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। खासतौर पर शाहरुख खान का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें सुपरस्टार स्टेज पर अपना सिग्नेचर पोज देते नजर आ रहे हैं।

रेवती और सारंग के लिए किंग खान ने दिया सिग्नेचर पोज
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी रेवती और सारंग की शादी में पहुंचकर ग्लैमर को और बढ़ा दिया। पहले तो वह रेवती और सारंग के साथ थिरकते नजर आए और फिर उनके लिए अपना सिग्नेचर पोज देते दिखे। शाहरुख अपनी बाहें फैलाते हुए अपना सिग्नेचर पोज देते हैं, जिसे देखकर रेवती बेहद खुश दिखीं। इसके बाद किंग खान दूल्हा-दुल्हन को ब्लेसिंग्स देते हैं। किंग खान का ये वीडियो देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। 

‘टॉक्सिक’ बच्चों की कहानी नहीं, बड़ों के लिए फेयरी टेल: यश  ये खबर भी पढ़े : ‘टॉक्सिक’ बच्चों की कहानी नहीं, बड़ों के लिए फेयरी टेल: यश 

दूल्हा-दुल्हन संग थिरके शाहरुख खान
इससे पहले किंग खान के और भी वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिसमें वह अपने हिट सॉन्ग्स पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शाहरुख जैसे ही डांस फ्लोर पर पहुंचे तो सबकी निगाहें उन पर टिक गईं। शाहरुख ने दूल्हा-दुल्हन यानी सारंग और रेवती सहित अन्य लोगों के साथ मिलकर स्टेज पर डांस किया और सबको अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर रिएक्शन देते नहीं थक रहे।

अपने ही गाने पर थिरके शाहरुख खान
रेवती और सारंग की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें किंग खान दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर अपनी हिट फिल्म के गाने पर थिरकते नजर आ रहे हैं। शाहरुख 'कुछ कुछ होता है' (1998) के हिट सॉन्ग 'कोई मिल गया' पर डांस करते देखे जा सकते हैं। वहीं उनके इर्द-गिर्द मौजूद अन्य लोग भी काफी खुश और एंजॉय करते देखे जा सकते हैं। एक तरफ जहां राहुल वैद्य गाना गा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ शाहरुख, रेवती और सारंग साथ में डांस करते दिखे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

डिजिटल एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइक्रोड्रामा तेजी से दर्शकों के बीच अपनी जगह बना रहे हैं। इसी कड़ी में कुकू...
मनोरंजन 
कुकू टीवी पर मनोरंजन का नया डोज, मिलेंगे अलग-अलग जॉनर

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

धमतरी। धमतरी में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए हाईवे सर्विलेंस टीम...
छत्तीसगढ़ 
धमतरी में हाईवे सर्विलेंस टीम सक्रिय, ब्लैक स्पॉट पर रहेगी नजर

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में आज शाम चिकित्सकीय तत्परता, त्वरित निर्णय और टीमवर्क का एक चमत्कारिक सराहनीय...
उत्तर प्रदेश 
सिविल अस्पताल: चोकिंग की शिकार महिला की बची जान