वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के अद्भुत संगम का साक्षी बना। विद्यार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यालय परिवार ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" (स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग) रही, जिसका उद्देश्य जीवन के प्रत्येक चरण में योग के महत्व को रेखांकित करना तथा बढ़ती आयु में भी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के प्रति जागरूकता फैलाना है।कार्यक्रम का शुभारंभ योग शिक्षक निहाल अग्रहरि द्वारा ‘ॐ’ ध्वनि एवं गायत्री मंत्र के मंत्रोच्चार के साथ हुआ। पवित्र ध्वनियों से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं को वज्रासन, वक्रासन, गोमुखासन, ब्रह्म मुद्रा, पवनमुक्तासन, पद्मासन, ताड़ासन, शवासन, सूर्य नमस्कार तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया।योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह, एकाग्रता और अनुशासन देखने योग्य था। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा विद्यालय परिवार स्वस्थ जीवन और आत्मिक उन्नति के एक साझा संकल्प से जुड़ गया हो,कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिभाशाली योग साधक वैष्णवी, स्तुति, सृष्टि, अवनी, रूद्रांश एवं अदिति सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, लचीलेपन और संतुलन से सभी को प्रभावित किया। उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।विद्यालय के व्यवस्थापक धीरेंद्र कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, अनुशासित और सकारात्मक बनाने की एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को हर आयु में ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखता है।”विद्यालय की निदेशिका श्रीमती अलका सिंह एवं श्री राकेश सिंह ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति को स्वयं से जोड़ते हुए मानसिक शांति, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करती है।योग केवल आज के स्वास्थ्य की नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुखद भविष्य की भी आधारशिला है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

शिमला । हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने राज्य...
हिमाचल 
 22 से 25 जून तक बारिश-आंधी का येलो अलर्ट, मानसून की चाल अब भी सुस्त

मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

मंडी । राज्य सरकार द्वारा सड़क अवसंरचना को सुदृढ़, सुरक्षित और टिकाऊ बनाने के लिए प्रभावी सड़क विकास नीति अपनाई...
हिमाचल 
मंडी में आधुनिक एफडीआर तकनीक से सुदृढ़ किया जा रहा है सड़क नेटवर्क

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी स्थित छठ घाट में...
राज्य  दिल्ली 
 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सारण । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन केंद्र के सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाहियों के लिए...
बिहार 
 जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में प्रशिक्षु सिपाहियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

उत्तर प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय, बदायूं के गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक उल्लेखनीय शोध...
उत्तर प्रदेश 
राजकीय महाविद्यालय के डॉ. सचिन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय शोध से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

मीरजापुर । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में गंगा किनारे स्थित नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब...
उत्तर प्रदेश 
नारघाट पर वर्षों से उपेक्षित खड़ा ब्रिटिशकालीन दर-स्तम्भ अब फिर से चर्चा में

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने के बाद...
उत्तर प्रदेश 
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
उत्तर प्रदेश 
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन