बारिश की फुहारों के बीच जंतर-मंतर से गूंजा ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’का संदेश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

जयपुर । 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजस्थान में योग के प्रति व्यापक उत्साह देखने को मिला। राजधानी जयपुर से लेकर विभिन्न सरकारी संस्थानों, सुरक्षा बलों, शैक्षणिक संस्थाओं और रेलवे प्रतिष्ठानों तक हजारों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस वर्ष योग दिवस की वैश्विक थीम “स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग” रही।

जयपुर स्थित ऐतिहासिक जंतर-मंतर परिसर में आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बारिश की फुहारों के बीच हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा, हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नंदकिशोर पांडे, विद्या भारती राजस्थान के प्रांत सचिव डॉ. मेघेंद्र शर्मा तथा ब्रह्माकुमारीज की वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षक बी.के. सुषमा दीदी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि योग और आयुर्वेद स्वस्थ वृद्धावस्था, निवारक स्वास्थ्य देखभाल और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के प्रभावी माध्यम हैं तथा दोनों मिलकर ‘निरोगी भारत’ के निर्माण का आधार बन सकते हैं। कार्यक्रम की विशेषता राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्ययनरत 18 देशों के अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों की सहभागिता रही, जिन्होंने योगाभ्यास कर भारतीय ज्ञान परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता को रेखांकित किया।

इधर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय योग समारोह में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में 1100 से अधिक पुलिस अधिकारियों, जवानों और प्रशिक्षणार्थियों ने योगाभ्यास किया। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होती है, ऐसे में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

योग विशेषज्ञों के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस संजीब के. नार्जारी ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक दक्षता, मानसिक संतुलन और सकारात्मक दृष्टिकोण को सुदृढ़ करना है।

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगतपुरा स्थित ‘मिलन’ सामुदायिक भवन में आयोजित योग शिविर में अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक शिवेंद्र मोहन, विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, महिला कल्याण संगठन के पदाधिकारियों तथा रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान राजस्थान विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों ने विभिन्न रोगों में उपयोगी योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों को नियमित योगाभ्यास की प्रतिज्ञा दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

योग सत्र के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा नशामुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। यह रैली जगतपुरा स्थित सामुदायिक भवन से प्रारंभ होकर रेलवे कॉलोनी और स्टेशन परिसर से होते हुए निकाली गई। रैली का उद्देश्य युवाओं, रेल कर्मचारियों तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

प्रदेशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों में योग को केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास कर निरोगी एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया

सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है ये खबर भी पढ़े : सीजेआई सूर्यकांत बोले- हर विवाद का समाधान कोर्ट नहीं, जरूरत समझने से निकलता है

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बच्चे का वजन कराकर सैम-मैम स्थिति की ली जानकारी
डीएम का चैलाही स्वास्थ्य केंद्र पर औचक निरीक्षण

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबन्धन पर दो ग्राम पंचायतों को किया सम्मानित
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

लंदन। लंदन में भारतीय दूतावास के सामने बुधवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने की बरसी पर प्रदर्शन किया गया।...
अंतर्राष्ट्रीय 
लंदन में भारतीय दूतावास के सामने प्रदर्शन, कश्मीर का अलापा राग

उत्तर प्रदेश

पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

पेंशन, चिकित्सा प्रतिपूर्ति और अन्य समस्याओं पर हुई चर्चा, संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
उत्तर प्रदेश 
  पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान की मासिक बैठक संपन्न

स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

लखनऊ। राजधानी के चौक थाना क्षेत्र में स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्कूली वैन में तोड़फोड़ करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, CCTV फुटेज से हुई पहचान

चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ। राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने चेकिंग के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी

लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा

सेंट मैरी पॉलीक्लिनिक पर गंभीर सवाल, दो महिलाएं नामजद, डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन की भूमिका भी जांच के घेरे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में नवजात की अवैध अदला-बदली का खुलासा