दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का किया आह्वान

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह विकासपुरी स्थित छठ घाट में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नियमित योग अभ्यास के माध्यम से स्वस्थ और संतुलित जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार सिंह ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं और योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में योग को अभूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय मान्यता और पहचान मिली है। योग आज स्वास्थ्य, कल्याण और समरसता को बढ़ावा देने वाला वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है।

पंकज कुमार सिंह ने आगे कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिकों के लिए यह गर्व का विषय है कि संयुक्त राष्ट्र ने भारत के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में वैश्विक स्तर पर मनाने का फैसला लिया। इससे योग आज विश्व भर में स्वास्थ्य देखभाल और समग्र जीवनशैली का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि योग मानवता को भारत की सबसे अमूल्य सौगात में से एक है। यह आयु, भौगोलिक सीमाओं और संस्कृतियों से परे जाकर लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग प्रदान करता है। आज पूरी दुनिया स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने के लिए योग को अपना रही है।

उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के साथ ही अपने-अपने परिवार के सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने आगे कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण तभी संभव है, जब प्रत्येक नागरिक अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग और प्रतिबद्ध हो।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में योग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग मानसिक स्वास्थ्य और जीवन-शैली प्रबंधन समेत विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में योग को अपनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की दैनिक स्वास्थ्य देखभाल में भी योग को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

युवाओं की भूमिका पर बल देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योग को बचपन से ही जीवन का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों में स्वस्थ आदतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे वह शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

इस विशेष कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा नियमित योगाभ्यास करने और अपने परिवारों और समुदायों के बीच योग के लाभों के प्रति जागरूकता फैलाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट...
कारोबार 
टॉप 10 में शामिल कंपनियों के मार्केट कैप में 2.15 लाख करोड़ से अधिक की बढ़ोतरी

स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

प्रतापगढ़। ‘‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’’ की थीम के साथ 12वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन रमणीय धर्मसम्राट स्वामी करपात्री...
स्वामी करपात्री जी महाराज जैव विविधता पार्क चिलबिला में अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस का किया गया भव्य आयोजन,

खुशियों के बीच पसरा मातम, साले की शादी में पहुंचे जीजा ने तालाब में लगाई छलांग

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के पंचमपुरा गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ पारिवारिक...
मध्य प्रदेश 
 खुशियों के बीच पसरा मातम, साले की शादी में पहुंचे जीजा ने तालाब में लगाई छलांग

उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण पर बड़ा शोध प्रोजेक्ट शुरू, 75 जिलों में होगा अध्ययन

बढ़ते श्वसन रोगों पर भी होगी विस्तृत रिसर्च
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश में वायु प्रदूषण पर बड़ा शोध प्रोजेक्ट शुरू, 75 जिलों में होगा अध्ययन

फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

उरई। एट कोतवाली क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव में रविवार काे एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका...
उत्तर प्रदेश 

पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला की मौत

उरई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावगंज में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीया अंजु की मौत हो गई। यह...
उत्तर प्रदेश 
पांच बच्चों के सिर से उठा मां का साया, सड़क हादसे में महिला की मौत

यूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जवानों को योग अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी-112 भवन प्रांगण में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस