फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
उरई। एट कोतवाली क्षेत्र के जमरोही खुर्द गांव में रविवार काे एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला।मायके पक्ष ने ससुरालियाें पर बेटी काे मारने का आराेप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस न शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है।
काेतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान दीपा देवी (22) पत्नी यादुवेंद्र यादव के रूप में हुई है। दीपा की शादी इसी साल दाे फरवरी काे हुई थी। शादी को अभी मात्र पांच माह ही हुए थे कि उसने यह कदम उठा लिया।
मृतका का मायका थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम कैमरा में है। रविवार की सुबह घर के अंदर कमरे में शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद मौके पर पहुंचे ।
ये खबर भी पढ़े : नीट री-एग्जाम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेपर सेंटर के 50 मीटर दायरे में नहीं होगी पार्किंगपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वहीं, मृतका के परिजनों ने इसे दहेज हत्या का मामला बताते हुए आरोप लगाए हैं । वहीं, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद और पारिवारिक कलह होती रहती थी।
कोतवाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है । आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा । मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है ।
ये खबर भी पढ़े : जनपद संभल में साढ़े छह बीघा सरकारी जमीन पर बनी 50 साल पुरानी मजार और कब्रों पर चला बुलडोजर
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
