योग से स्वस्थ तन-मन और सकारात्मक जीवन का मिलता है आधार : प्राचार्य

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260621-WA0037कौशाम्बी।12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय सिराथू परिसर में भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “Yoga For Healthy Aging (बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य के लिए योग)” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के साथ योगाभ्यास कर योग के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। प्राचार्य प्रो. शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, धनुरासन, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, भुजंगासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका, भ्रामरी तथा ध्यान का अभ्यास कराया। उन्होंने योगासनों और प्राणायाम से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी।

प्राचार्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। योग तनाव को दूर करने के साथ जीवन में संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है और योग इसके लिए सबसे प्रभावी माध्यम है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को यम, नियम, षटकर्म, अपरिग्रह, सत्य एवं संतुलित दिनचर्या के महत्व को व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अनेक शारीरिक और मानसिक समस्याओं से बच सकता है तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जी सकता है।

आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग ये खबर भी पढ़े : आज़म के ड्यूल पैन कार्ड मामले से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग

प्रो. शर्मा ने सभी को राष्ट्रहित और स्वास्थ्य हित में नियमित योग करने का संकल्प दिलाते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन प्रभारी डॉ. विपुल सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ. मीरा पॉल, डॉ. स्मिता पॉल, डॉ. संदीप, डॉ. उत्तम शुक्ला, डॉ. इंगलेश भारती, डॉ. विकास चंद, डॉ. अयूब अहमद, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. नमन कृष्ण, डॉ. जसविंदर कौर, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. विपुल सिंह, जय प्रकाश, महावीर प्रसाद, रमेश, महेश, बृजेश सहित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

मेष  संचार कौशल में सुखद वृद्धि होगी। चाहे  बातचीत कर रहे हों, नेटवर्किंग कर रहे हों या रचनात्मक विचार वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 अगस्त 2026 : अपने मन को शांत करें

आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मेष - कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान- सम्मान में वृद्घि होगी। अच्छे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 08 अगस्त, इनके लेनदेन में अस्पष्टता ठीक नहीं

मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 8 अगस्त 2026: देश में तूफानी बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किलें...
राष्ट्रीय 
मौसम 8 अगस्त: आज 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

नई दिल्ली। ऑस्ट्रिया की ग्राज यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (TU Graz) के रिसर्चर्स ने बिना बिजली और केमिकल के हवा को...
टेक-मित्र 
बिना बिजली-AC के 7 डिग्री तक ठंडा होगा कमरा, मिट्टी वाली तकनीक का कमाल

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर