मां का दूध ही नवजात की पहली सुरक्षा कवच, जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करने का दिया संदेश

विश्व स्तनपान सप्ताह पर एएसएमसी कौशाम्बी में जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ बोले—पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही सबसे बड़ा पोषण

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260806-WA0387कौशाम्बी। जिले में स्वस्थ और कुपोषण मुक्त समाज की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत गुरुवार को स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी के मदर एंड चाइल्ड हेल्थ (एमसीएच) विंग में व्यापक स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाल रोग विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व, सही तकनीक और इससे जुड़ी भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया गया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) हरिओम कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि मां का दूध शिशु के लिए प्रकृति का सबसे अमूल्य उपहार है। जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना और जीवन के पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना प्रत्येक नवजात का अधिकार है। इससे शिशु का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास बेहतर होता है, वहीं दो वर्ष या उससे अधिक समय तक पूरक आहार के साथ स्तनपान जारी रखने से बच्चे का संपूर्ण विकास सुनिश्चित होता है।
 
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकेश दुबे, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाखा दीक्षित तथा सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. सन्तोष कुमार ने कहा कि मां का दूध नवजात को संपूर्ण पोषण देने के साथ उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। इससे निमोनिया, डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान केवल बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि मां के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है। इससे प्रसव के बाद शरीर जल्दी स्वस्थ होता है तथा स्तन और ओवरी के कैंसर का खतरा भी कम होता है।
 
विशेषज्ञों ने माताओं को स्तनपान की सही विधि का व्यवहारिक प्रदर्शन कराते हुए सामान्य भ्रांतियों का वैज्ञानिक आधार पर निराकरण किया। कार्यक्रम में उपस्थित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं ने भी खुलकर अपने प्रश्न पूछे, जिनका चिकित्सकों ने विस्तार से समाधान किया। सभी माताओं से अपील की गई कि वे जन्म के तुरंत बाद स्तनपान शुरू करें और पहले छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही दें।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार तिवारी, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. निखिल चौधरी, डॉ. सोफिया, क्वालिटी मैनेजर डॉ. शुएब सिद्दीकी सहित अन्य चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी, स्वास्थ्यकर्मी एवं महाविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...