ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता: 61.450 किलो गांजा तस्करी के दोषी को 10 साल की सजा, एक लाख रुपये का जुर्माना

एसपी के निर्देशन में प्रभावी पैरवी का मिला परिणाम, एनडीपीएस कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

कौशाम्बी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शासन की "ऑपरेशन कन्विक्शन" पहल के तहत प्रभावी पैरवी के चलते 61 किलो 450 ग्राम गांजा की तस्करी के मामले में दोषी पाए गए अभियुक्त को विशेष न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

17 अगस्त 2025 को थाना मंझनपुर पुलिस ने अभियान चलाकर 61 किलो 450 ग्राम अवैध गांजा के साथ राधेश्याम पाल पुत्र स्वर्गीय जयराम पाल, निवासी गौसपुर टिकरी, थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया था। बरामदगी के आधार पर थाना मंझनपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया।

फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फर्जी बैनामा गिरोह पर कार्रवाई, कूटरचित दस्तावेज मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में मानिटरिंग सेल द्वारा मुकदमे की लगातार निगरानी करते हुए प्रभावी पैरवी कराई गई। इसी का परिणाम रहा कि 05 अगस्त 2026 को एएसजे-03/विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस एक्ट), कौशाम्बी ने अभियुक्त राधेश्याम पाल को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 1,00,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में अभियुक्त को अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा।

पुलिस विभाग ने इसे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी विवेचना और सशक्त न्यायिक पैरवी का परिणाम बताया है। पुलिस का कहना है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और समाज को नशे के कारोबार से मुक्त कराया जा सके।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

वित्त वर्ष 2026-27 में राज्य की कुल आय 3,50,027 करोड़, राजस्व घाटा 55,775 करोड़ जबकि राज्य पर कुल कर्ज 10,98,765...
राष्ट्रीय 
तमिलनाडु बजट 2026-27: शिक्षा, रोजगार और विकास को बढ़ावा

अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौपा

फिरोजाबाद, सुहागनगरी के जिला अस्पताल की भूमि पर   पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के नाम से बनवाया गया अटल पार्क प्रवेश...
अटल पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध करते हुए पार्षदों ने महापौर को ज्ञापन सौपा

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

समिति की चेतावनी: मेटा की सुरक्षा छूट हो सकती है खत्म नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 23 जुलाई का...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी का वीडियो हटाना मेटा को पड़ा भारी, जारी हुआ अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में जनपद गाजियाबाद के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत

सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात बियर पार्टी के दौरान विवाद हो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीतापुर में बियर पार्टी के दौरान युवक ने दोस्त को मारी गोली,मौत

कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

बस्ती -- बुधवार को  विश्व हिन्दू महासंघ  की मासिक बैठक प्रेस क्लब सभागार में  जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
कावडियों की 24 घंटे सेवा करेगा विश्व हिन्दू महासंघ

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित

जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के कुशल नेतृत्व में महिला कल्याण विभाग, जनपद मऊ द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय...
उत्तर प्रदेश 
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित