स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की ताकत, नशे से दूर रहने का लें संकल्प : प्राचार्य

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं ने ली नशामुक्त भारत बनाने की शपथ

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260804-WA0361कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में मंगलवार को "नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और वर्ष 2047 तक नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण के लिए संकल्पबद्ध करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों तथा एमबीबीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से वैज्ञानिक सोच अपनाने, स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान ये खबर भी पढ़े : गुरु पूर्णिमा पर संस्कार भारती ने शिक्षा, संगीत और योग की विभूतियों का किया सम्मान

उन्होंने बताया कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अगस्त 2026 को शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी "नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियान" का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में उनकी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान एनाटॉमी विभाग के सह-आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शुक्ला ने सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को नशामुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्रहित और जनस्वास्थ्य की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और जनस्वास्थ्य के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए इस संदेश के साथ किया गया कि "स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।"

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुरभि प्रकाश, आचार्य डॉ. सरस्वती जायसवाल यादव, डॉ. विश्व प्रकाश, डॉ. अरिंदम चक्रवर्ती, डॉ. रविरंजन सिंह, डॉ. शारदा सिंह, डॉ. विकास कुमार सहित अन्य संकाय सदस्य, चिकित्साधिकारी, कर्मचारी तथा एमबीबीएस प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

06 अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला।

     उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में दिव्यांगजनों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से
06 अगस्त को राजकीय आईटीआई, सहादतपुर में लगेगा दिव्यांगजन रोजगार मेला।

प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर...
प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत

खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर सीधे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

उत्तर प्रदेश

खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी के SP-1 टावर की ओवरहेड पानी की टंकी से निजी मोटर लगाकर सीधे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
खबर का असर: डीएम से शिकायत के बाद SP-1 टावर की छत से निजी मोटर हटाई

गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग

गाजियाबाद। स्वदेशी चौक, विजयनगर स्थित लाइनपार फेडरेशन कार्यालय में RWA फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन आर के गर्ग का भव्य स्वागत...
उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में RWA फेडरेशन की बैठक, बढ़े हाउस टैक्स पर पुनर्विचार की मांग