प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले

विभिन्न मंडलों ने दर्ज की शानदार जीत

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

मऊ । खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांच लगातार जारी है। प्रतियोगिता का आयोजन 01 से 08 अगस्त, 2026 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को कुल सात मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

दिन का पहला मुकाबला सहारनपुर मंडल एवं मेरठ मंडल के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में सहारनपुर मंडल ने अंतिम क्षणों में गोल दागते हुए 1-0 से जीत दर्ज की।
दूसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ को 2-0 से पराजित किया। गोरखपुर की ओर से दानिश एवं शिवम ने एक-एक गोल कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
तीसरे मुकाबले में आगरा मंडल ने मुरादाबाद मंडल पर 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। आगरा की ओर से ऋषभ, आदित्य एवं उमेश ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल किए।
चौथे मैच में लखनऊ मंडल ने चित्रकूट मंडल को 5-0 से पराजित किया। लखनऊ की ओर से अफजल, दर्श एवं शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पांचवें मुकाबले में अयोध्या मंडल ने देवीपाटन मंडल को 1-0 से हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की।
छठे मैच में वाराणसी मंडल ने झांसी मंडल को 8-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। वाराणसी की ओर से अफ्रीदी, हिमांशु एवं मनोज ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर टीम को शानदार विजय दिलाई।
दिन के अंतिम मुकाबले में बरेली मंडल ने मिर्जापुर मंडल को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम की।
प्रतियोगिता के दौरान उपक्रीड़ाधिकारी आजमगढ़ जय प्रकाश सिंह, जिला ओलंपिक संघ मऊ के अध्यक्ष ओमेन्द्र सिंह, जिला फुटबॉल संघ मऊ के सचिव हाजी मुन्नौवर अली सहित शकील अहमद, इरशाद अहमद, हामिद नूरुल होदा, जाफर इकबाल, लल्लन, राजीव कुमार जायसवाल, अखिलेश खरवार, भूपेंद्र नाथ, रितेश दास, सोनिया कुमारी, रीमा यादव, मोइन अली तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप ये खबर भी पढ़े : आश्रम में बछिया के साथ आपत्तिजनक हरकत का आरोप, महंत की शिकायत से मचा हड़कंप

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी लखनऊ/नई दिल्ली। मंगलवार महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...