जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आगामी स्वतंत्रता दिवस के संबंध में तैयारी बैठक हुई आयोजित

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गौरवशाली इतिहास, त्याग, बलिदान और राष्ट्रीय एकता की याद दिलाने वाला 80वां स्वाधीनता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को जनपद में परम्परागत रूप से हर्षाेल्लास एवं आकर्षक ढंग से मनायें  जाने के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026  को जनपद में भव्य एवं आकर्षक रूप से मनाए जाने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अपना मार्गदर्शन एवं सुझाव देते हुए कहा कि चूंकि स्वतंत्रता दिवस का उद्देश्य देश को आजादी दिलाने वाले वीर सपूतों, अमर बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिवारों को सम्मान देने एवं अमर वीर सपूतों के प्रति हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है इसलिए विशेष तौर पर जनपद के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के मूर्तियों/शहीद स्मारकों की विशेष तौर पर साफ सफाई, वहां तक पहुंचने के रास्तों की साफ-सफाई व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व अमर शहीदों  के परिवारजनों को सम्मानित किए जाने का हम सभी के लिए एक सौभाग्यपूर्ण सुअवसर है।
उन्होंने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रध्वज हमारे सम्मान का प्रतीक है इससे हम लोगो की संवेदना जुड़ी है, हम सबको देश में एकता, अखण्डता और आपसी भाई-चारे की भावना को बलवती बनाने में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व से बच्चों एवं युवाओं को प्रेरित करने के साथ-साथ कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता भी सुनिश्चित करानी है ताकि बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर, सम्मान एवं देश प्रेम की भावना का विकास हो। 
जिलाधिकारी  ने कहा कि जनपद में यह परम्परा रही है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिन भर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिसके लिए विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गयी है। इस हेतु सभी सम्बंधित अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 15 अगस्त 2026 के कार्यक्रम को सफल बनायेंगे। 
स्वतंत्रता दिवस के दिन दिनांक 15 अगस्त 2026 को जनपद में प्रातः 06 से 08 बजे तक प्रार्थना एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात सभी सरकारी/गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज प्रातः 08 बजे फहराया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय, तहसील, विकास खण्ड, एवं ग्राम पंचायत, स्तर पर किया जाएगा, उसमें ज्यादा से ज्यादा लोगो को भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राष्ट्रीय ध्वज में गुलाब की पंखुड़िया बांध कर फहराया जा सकता हैै।
*जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में इस वर्ष 2026 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण के उपरांत तिरगें झण्डें के अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का भी सामूहिक गायन किया जाएगा।* सांयकाल सूर्यास्त होने से पहले राष्ट्रीय ध्वज को उतारने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 09 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्र हेतु डीसी एनआरएलएम एवं शहरी क्षेत्र में डूडा को निर्देशित किया गया। 
बैठक में दिनांक 12 अगस्त 2026 को विकास भवन परिसर से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा रैली का आयोजन एवं 13 अगस्त को जिला सैनिक कल्याण भवन में तिरंगा कंसर्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों में समस्त शिक्षकों एवं बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए स्वतंत्रता दिवस के दिन विविध कार्यक्रमों का आयोजन कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का सेल्फी लेकर अधिक से अधिक harghartiranga.com पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को विशेष निर्देश दिए की जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित समस्त महापुरुषों की मूर्तियां, शहीदों की मूर्तियों सहित राष्ट्रीय महत्व के समस्त स्मारक स्थलों पर रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई का कार्य पहले से ही सुनिश्चित कर लिया जाए। 
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया है कि दिनांक 09 से 17 अगस्त 2026 तक अपने घरों पर तिरंगा झण्डा अवश्य फहरायें। इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए कि तिरंगा झण्डा कटा-फटा न हो, साफ-सुथरा हो, 3×2 के अनुपात में हो तथा झण्डा लगाते समय केसरिया रंग सबसे ऊपर, बीच में अशोक चक्र की 24 पट्टिका के साथ सफेद रंग तथा सबसे नीचे हरा रंग होगा। उन्होंने जनपदवासियों से यह भी अपील किया है कि तिरंगे झण्डों को पूरे आदर एवं सम्मान के साथ उतार कर उसे संरक्षित कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि *‘‘हर घर तिरंगा’’* कार्यक्रम का उद्देश्य देशवासियों में देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना के विकास के साथ-साथ देश को आजादी दिलाने वाले अमर बलिदानियों, क्रान्तिकारियों एंव शहीदों को याद करना तथा श्रद्धासुमन अर्पित करना है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि  इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, समाजिक समरसता, तथा सम्प्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा, ध्वजारोहण के पश्चात स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास तथा देश पर शहीद हुए देश भक्तो के जीवन की प्रेरक प्रसंग दोहराये जाएंगे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय एकता का संकल्प भी सभी विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थों के साथ लेगें।
उन्होंने कहा कि कहीं पर भी राष्ट्रीय ध्वज/तिरंगा झण्डा का किसी भी रूप में अपमान करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों या भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचना फैलाने वालों के बारे में तत्काल सूचित करें, उस पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस को परंपरागत एवं हर्षाेल्लास के साथ सफलतापूर्वक मनाए जाने के संबंध में पूरे दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा से सभी को अवगत कराया तथा विभिन्न बिंदुओं पर प्राप्त सुझावों के अनुसार कार्यवाही किए जाने हेतु आश्वस्त किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमर राय, जिला महामंत्री हैप्पी राय, मुख्य चिकित्सधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया, प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, एसओसी विनय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस के तिवारी, डिप्टी आरएमओ कमलेश कुमार, एसडीओ विद्युत के0एन0 शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला बांट वहां अधिकारी वीपी वर्मा, प्रधानाचार्य माधव प्रसाद महिला महाविद्यालय डॉ0 आशाराम सहित अन्य विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, अभय चौधरी, खंड विकास अधिकारी, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संभ्रांत नागरिक व समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील  ये खबर भी पढ़े : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की गुमशुदा बालक की तलाश में जनसहयोग की अपील

 

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 
शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

राष्ट्रपति की मंजूरी अभी बाकी नई दिल्ली। राज्यसभा ने मंगलवार को विपक्षी दलों के हंगामे के बीच जन्म एवं मृत्यु...
राष्ट्रीय 
राज्यसभा से पारित हुआ जन्म-मृत्यु पंजीकरण संशोधन बिल

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

'वाइको इन पार्लियामेंट' के लोकार्पण में राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता...
राष्ट्रीय 
मुझे नहीं पता कि छात्रों को माफ करने वाले पीएम कौन होते हैं?: राहुल

उत्तर प्रदेश

वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक

शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा रविवार को  'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया था,...
उत्तर प्रदेश 
वृत्तचित्र दिखाकर विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक