ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

चटगांव (बांग्लादेश)। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। इससे पहले बांग्लादेश ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी, लेकिन टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरी तरह हावी रही।

चटगांव में रविवार को खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन उसकी पारी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन तक ही सिमट गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

110 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरुआत की। कप्तान मिशेल मार्श ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। मार्श के अलावा जोश इंग्लिस ने 17 और कूपर कोनोली ने 15 रन का योगदान दिया।

टिम डेविड 12 और मैट रेनशॉ 6 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश के लिए शोरिफुल इस्लाम, नासुम अहमद और रिशाद हुसैन ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले बल्लेबाजी के लिए आई बांग्लादेश टीम की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई थी। कप्तान तौहिद हृदय ने अकेले संघर्ष करते हुए 51 गेंदों में 61 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उनके अलावा रिशाद हुसैन ने 16 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस और एडम जांपा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि निखिल चौधरी को एक विकेट मिला।

मुकाबले में मिचेल मार्श को उनकी विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरी श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैट रेनशॉ को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना” ये खबर भी पढ़े : कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में जीते 16 पदक, बॉक्सिंग में बरसा “सोना”

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

शिमला  :हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एक खास सब्सिडी स्कीम की शुरुआत...
कारोबार 
मछुआरों को नाव खरीदने पर मिलेगी 70% सब्सिडी

घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

  काजू मसाला :अगर हर बार पनीर या मिक्स वेज बनाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार घर पर काजू...
खाना पकाना 
घर पर बना लें ढाबा स्टाइल काजू मसाला

 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

साई सुदर्शन: भारतीय टीम अभी श्रीलंका के दौरे पर है जहां उसे मेजबान के खिलाफ 15 अगस्त से दो मैचों...
खेल 
 टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले भारतीय टीम को लगा झटका

धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

लकी पौधे: वास्तु शास्त्र में तीन ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें आप बिना किसी झंझट के...
खेती-बाड़ी 
धन को आकर्षित करते हैं ये पानी वाले पौधे

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे...
टेक-मित्र 
चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी