अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं को बरगलाने का काम कर रहे हैं: अभिजीत सिंह सांगा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। चुनाव नजदीक आते ही समाजवादी पार्टी के नेता टिकट की राजनीति में बौखलाकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन बिठूर की जनता पिछले साढ़े नौ वर्षों में हुए विकास कार्यों और जनसेवा को देख रही है। विपक्ष के आरोपों का जवाब जनता स्वयं देगी और क्षेत्र में हुए कार्य ही सबसे बड़ा प्रमाण हैं। सपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है, जबकि सच्चाई जनता के सामने है।

यह बातें रविवार को एक पत्रकार वार्ता में बिठूर विधानसभा के भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहीं। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक एवं नेता मुनींद्र शुक्ला द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता भली-भांति जानती है कि किसके कार्यकाल में क्षेत्र में क्या कार्य हुए और किस सरकार ने विकास को प्राथमिकता दी।

सीएम योगी के झांसी दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम,विकास कार्यों व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी के झांसी दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम,विकास कार्यों व योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सांगा ने कहा कि बिठूर विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित रही है। उन्होंने दावा किया कि विकास कार्यों के कारण ही विपक्ष मुद्दाविहीन होकर व्यक्तिगत आरोपों का सहारा ले रहा है।

ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : ग्राम चौपाल में मंडलायुक्त ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, पात्रों को योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि चुनाव करीब आते ही समाजवादी पार्टी के कुछ नेता टिकट की दौड़ में सक्रिय हो जाते हैं और सुर्खियां बटोरने के लिए बयानबाजी शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि मुनींद्र शुक्ला जनता के बीच जाकर अपनी स्वीकार्यता का आकलन कर लें, उन्हें वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा।

योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है: गिरीश चंद्र यादव ये खबर भी पढ़े : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है: गिरीश चंद्र यादव

सांगा ने कहा कि वर्ष 2013 में अवैध खनन से जुड़े मामलों में मुनींद्र शुक्ला के भतीजे का नाम सामने आया था। ऐसे में दूसरों पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने राजनीतिक इतिहास पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता सब कुछ जानती है और किसी के कहने भर से उसकी राय नहीं बदलने वाली। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व कार्यकर्ताओं को बरगलाने और भ्रमित करने का काम कर रहा है। प्रदेश की जनता विकास, सुशासन और कानून व्यवस्था के आधार पर सरकार का मूल्यांकन कर रही है और आने वाले चुनावों में भी इसका असर दिखाई देगा।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में आरोप-प्रत्यारोप चलते रहते हैं, लेकिन अंतिम फैसला जनता करती है। बिठूर में हुए विकास कार्य और जनता का विश्वास ही उनके लिए सबसे बड़ा जवाब है।

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांग्रेस नेताओं ने हार के डर से चुनाव मैदान छोड़ना किया शुरू: महेंद्र भट्ट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता हार की...
उत्तराखंड 
कांग्रेस नेताओं ने हार के डर से चुनाव मैदान छोड़ना किया शुरू: महेंद्र भट्ट

जरदारी के बयान पर भारत का करारा पलटवार, आरोपों को बताया बेबुनियाद 

नई दिल्ली। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की भारत और भारतीय मुस्लिम धार्मिक स्थलों को लेकर की गई टिप्पणियों पर...
राष्ट्रीय 
जरदारी के बयान पर भारत का करारा पलटवार, आरोपों को बताया बेबुनियाद 

अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए एक जुट हो धीमान समाज

धीमान समाज ने राजनीति में उपेक्षा पर जताया आक्रोश
उत्तर प्रदेश 
 अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए एक जुट हो धीमान समाज

लोबान गोदाम में आग से मचा हड़कंप, गैस सिलेंडर से बढ़ी आग की तीव्रता

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज में लोबान बनाने व भण्डारण करने वाले गोदाम...
उत्तर प्रदेश 
लोबान गोदाम में आग से मचा हड़कंप, गैस सिलेंडर से बढ़ी आग की तीव्रता

उत्तर प्रदेश

अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए एक जुट हो धीमान समाज

धीमान समाज ने राजनीति में उपेक्षा पर जताया आक्रोश
उत्तर प्रदेश 
 अपने अधिकारों को हासिल करने के लिए एक जुट हो धीमान समाज

लोबान गोदाम में आग से मचा हड़कंप, गैस सिलेंडर से बढ़ी आग की तीव्रता

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में दरगाह थाना क्षेत्र के सलारगंज में लोबान बनाने व भण्डारण करने वाले गोदाम...
उत्तर प्रदेश 
लोबान गोदाम में आग से मचा हड़कंप, गैस सिलेंडर से बढ़ी आग की तीव्रता