योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है: गिरीश चंद्र यादव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जौनपुर जिले के ऐतिहासिक शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, जिलाधिकारी सिंबल पाल तथा विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।योग दिवस के आयोजन में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।

योग गुरु अचल हरिमूर्ति के निर्देशन में प्रातः छह बजे से योग सत्र प्रारंभ हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वज्रासन तथा शीर्षासन सहित विभिन्न योगासन कराए और उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है तथा कई बीमारियों से बचाव संभव है। इस दौरान उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प भी दिलाया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं ये खबर भी पढ़े : मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व वृद्ध जनों के बीच पहुंचकर सुनी गई समस्याएं

इस अवसर पर राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज पूरा विश्व भारतीय योग परंपरा को अपना रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विकासखंडों और विभिन्न स्तरों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 15 जून से ही योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एक बार फिर से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि मिल रही है। आज लगभग 22 देश एक साथ योग कर रहे हैं।

डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भड़की महापौर, 30 घरों की मांगी रिपोर्ट ये खबर भी पढ़े : डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन न होने पर भड़की महापौर, 30 घरों की मांगी रिपोर्ट

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। स्वस्थ व्यक्ति ही समाज और राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। इसलिए सभी लोगों को अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करना चाहिए।

उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह ये खबर भी पढ़े : उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

कार्यक्रम में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत योग प्रशिक्षको को अंगवस्त्रम पौधे और पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पीएम मोदी बोले- भारत अब रक्षा क्षेत्र में निर्माता बन रहा है

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित...
पश्चिम बंगाल 
पीएम मोदी बोले- भारत अब रक्षा क्षेत्र में निर्माता बन रहा है

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

कोरबा ।  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज रविवार काे कोरबा शहर स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेंशन...
छत्तीसगढ़ 
कोरबा में विशाल सामूहिक योगाभ्यास, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने दिया स्वस्थ समाज का संदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक