नकली गांधी अब भारत में कामयाब नहीं होंगे : दिनेश प्रताप सिंह

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सुलतानपुर।उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पर्यावरण पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)दिनेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री के योग अभियान को 365 दिन तक चलाने का आवाह्न किया।

नीट पेपर लीक मामले में अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे अभियान को लेकर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर दिनेश प्रताप सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति केवल परिवार तक सीमित रही है और उन्होंने कभी देश या जनता को न्याय नहीं दिया।

राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय ये खबर भी पढ़े : राहुल गांधी 8 अगस्त को हर हाल में प्रयागराज आएंगे, छात्रों से करेंगे संवाद : अजय राय

श्री सिंह ने कहा, “राहुल गांधी और उनकी पीढ़ियों ने आखिर किसको न्याय दिया है? क्या भारत को न्याय दिया, भारत की पावन भूमि को न्याय दिया या भारतवासियों को न्याय दिया? उन्होंने केवल अपने परिवार को न्याय दिया है।” उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या मेनका गांधी और वरुण गांधी को कभी न्याय मिला?

श्री सिंह ने कहा कि राहुल गांधी रायबरेली और अमेठी से सांसद रहे, लेकिन इन क्षेत्रों के विकास और जनता के मुद्दों के लिए उन्होंने संसद में कोई उल्लेखनीय आवाज नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि सांसद का दायित्व अपने संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को संसद में उठाना होता है, लेकिन राहुल गांधी इस जिम्मेदारी को निभाने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि “जो नेता अपने क्षेत्र की जनता को महत्व नहीं देता और खुद को बड़ा नेता समझता है, वह कभी बड़ा नेता नहीं बन सकता।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना करते हुए मंत्री ने कहा कि मोदी जनता की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं, जबकि राहुल गांधी भारतीय संस्कृति, संस्कार और राष्ट्रभावना से दूर हैं।

अपने बयान को और तीखा करते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी को “नकली गांधी” बताते हुए कहा कि देश की जनता उनकी वास्तविकता समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की राजनीति अब जनता को प्रभावित नहीं कर पाएगी और भविष्य में उनकी सफलता की संभावनाएं लगातार कम होती जाएंगी।

कार्यक्रम में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक चारू निगम समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता व अधिकारी गण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर