उच्च सदन में बिना किसी लोभ-भय के आपकी बात उठा सकूँ इस हेतु आपके बीच आया हूँ--अम्बरीष पाल सिंह

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, शनिबार को आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन हेतु निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राजा अम्बरीष पाल सिंह (अवागढ़) द्वारा  फिरोजाबाद के डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षक समाज के मध्य अपने चुनावी कार्यक्रम को गति देने के लिए पहुँचे
उन्होंने शिक्षक समाज के बीच अपनी बात रखते हुए कहा कि समाज सेवा मेरे परिवार का ध्येय रहा है। मेरे पूज्यनीय बाबा बलवंत सिंह द्वारा शिक्षा की ज्योति स्वरूप जो पौधारोपण किया गया, वह आज भी वटवृक्ष के रूप में अपनी छाया से ज्ञान पिपासा कुलों को शांति प्रदान कर रहा है। और ग्यारह शाखाओं के रूप में क़रीब 1500 शिक्षकों के साथ अभाव ग्रस्त के लिए भी शिक्षा कि रीढ़ बना हुआ है।उन्होंने कहा कि धनलिप्सा या
यशोभिलाषा न तो मेरा ही ध्यैय रहा है ,और न ही मेरी महत्वआकांक्षा है। अपितु वर्तमान में शिक्षक समाज की उपेक्षा शैक्षिक मूल्यों में हाश और इस हेतु निर्वाचित हुए प्रतिनिधियों द्वारा उच्च सदन में यथास्थिति को उजागर न किये जाने उनकी उपेक्षा भाव और स्वार्थ लिप्सा ने मेरे संस्कारों के अनुरुप उत्पन्न कर इस ओर प्रेरित किया है।  उन्होंने कहा शिक्षक समाज की आवाज़ को उच्च सदन में बिना किसी लोभ भय के उठा सकूँ , इसी को लेकर आपके बीच आया हूँ। और आप से सहायता का पूरा विश्वास है, गुरूजनों के आशीर्वाद का सादर ऋणी रहा हूँ। सी. एल. जैन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ . एस सी सिंह चौहान एवं डॉ जी.पी सिंह पूर्व प्राचार्य एस आर के (पी .जी ) कॉलेज    द्वारा जो स्नेहिल आशीर्वाद प्रदान किया गया है। यह मेरे उत्साह को द्विगुणित करने निश्चित रुप से कार्य करेगा 
यह निर्वाचन कोई दलीय निर्वाचन नहीं है, अतः दलीय और जातिय भावना से अलग होकर सम्मानित शिक्षक जनपद फिरोजाबाद मुझे पूरा सहयोग प्रदान करेंगा, और मैं  विश्वास दिलाता हूँ, कि आप मुझे सदा अपने बीच ही पाएंगे पूर्व प्राचार्य एस.आर.के (पी .जी) कॉलेज फिरोजाबाद डॉ . जी.पी सिंह द्वारा आपके परिवार की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह परिवार समाज के बीच जनसेवार्थ अपनी सदियों से पैठ बनाए हुए हैं। मानव जीवन की सार्थकता भी परहित में ही निहित है। भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में उच्च सदन के माध्यम से आप निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में  शिक्षक समाज के बीच में हैं। तब शिक्षक समाज के हित साधक प्रत्याशी का चुनाव विवेक पूर्वक करना शिक्षकों का नैतिक कर्तव्य भी है। सी एल जैन महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ संजय सिंह ने अम्बरीष पाल सिंह का सहयोग किये जाने का आह्वान करते हुए कहा कि जनपद फिरोजाबाद में आपके संपर्क अभियान का श्रीगणेश हो चुका है। और इसी क्रम में आज बुद्धिजीवी वर्ग के एक सौ पचास से अधिक प्रतिनिधियों के इस बीच सम्माननीय पूर्व प्राचार्य डॉ एस.सी सिंह चौहान की अध्यक्षता में  यह अभियान अपने चरम पर पहुँचते हुए निश्चित रूप से लक्ष्य को प्राप्त करेगा ,ऐसा मेरा विश्वास है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्राचार्य द्वारा अपने आशीर्वचन के साथ शिक्षकों से अपील की कि अम्बरीष पाल सिंह को क्रमांक -1 पर मत देकर विजयी दिलाए जो कि शिक्षकों के हित की रक्षा हेतु एक जागरूक प्रतिनिधि का चयन होगा और शिक्षकों के हितार्थ अपनी भूमिका को सदैव स्मरण भी रखेंगे। इसी के साथ आगरा से आये समाजसेवी पंकज सिंह चौहान , ठा. रणजीत सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष  क्षत्रिय महासभा , सत्येंद्र सिंह जादोन जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय महासभा , दीपक तिरंगा  आदि द्वारा भी संबोधित किया । मुख्य अतिथि राजा अम्बरीश पाल सिंह का साफ़ा बांधकर माल्यार्पण कर पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाते हुए उपस्थित शिक्षकों में पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, हिमांशु शर्मा, डॉ राजेश कुमार शर्मा, डॉ दीप चन्द अग्रवाल, सतीश चंद्र , राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे ।
संचालन अश्वनी कुमार द्वारा किया गया।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

मानसून की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, कई जिलों में 65% तक बारिश की कमी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। सामान्य तिथि की तुलना में मानसून प्रदेश में करीब...
मध्य प्रदेश 
मानसून की बेरुखी से बढ़ी किसानों की चिंता, कई जिलों में 65% तक बारिश की कमी

कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौके पर मौत

काेरबा। जिले की साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल ) की सबसे बड़ी कोयला खदान कुसमुंडा परियोजना में शनिवार देर रात...
छत्तीसगढ़ 
कुसमुंडा खदान में दर्दनाक हादसा, डंपर पलटने से ऑपरेटर की मौके पर मौत

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को प्रदेश भर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल जनभवन, सीएम योगी ने झांसी, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज और बृजेश पाठक ने लखनऊ में किया योग

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने दो दिवसीय बुंदेलखंड दौरे की शुरुआत ललितपुर से की।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने ललितपुर को दी 1766 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात,

जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी

झांसी। झांसी प्रवास के दूसरे दिन 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जिसके पास योग से तपा शरीर है वहां रोग और बुढापा नहीं होते : सीएम योगी