अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदि योगी की नगरी काशी हुई योगमय,घरों से लेकर गंगा घाटों तक योगाभ्यास

—डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 'ॐ' के उच्चारण और मंत्रों की गूंज के साथ लोगों ने किया सामूहिक योग

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को आदियोगी भगवान शिव की नगरी काशी पूरी तरह योगमय नजर आई। घरों, गंगा घाटों, सार्वजनिक पार्कों, नावों, बजड़ों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों तथा शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों के थानों तक योग की बयार बहती रही। उदयाचलगामी सूर्य को नमन कर लोगों ने सूर्य नमस्कार किया और विभिन्न योगासनों के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग के इस महाअभियान में आधी आबादी (महिलाएं) भी पीछे नही रही। जिलेभर में लाखों लोगों ने विभिन्न स्थलों पर सामूहिक एवं व्यक्तिगत योगाभ्यास किया।

शहर के सिगरा स्थित डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस का सबसे बड़ा आयोजन हुआ। सूर्योदय की लालिमा के बीच ‘ॐ’ के उच्चारण और वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ सामूहिक योग उत्सव का शुभारंभ हुआ। आनंद-कानन के नाम से विख्यात काशी में आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हजारों नागरिकों ने एक साथ प्राणायाम और विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया।

भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : भाजपा विधायक काे एक हजार गाेली मारने की धमकी मिली, मुकदमा दर्ज

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुबह छह बजे से पहले ही स्टेडियम में योग मैट, पेयजल, स्वच्छता तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई थीं।

इसी क्रम में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे तथा आयुष मंत्रालय के सहयोग से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल तथा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने भी सहभागिता की और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। वाराणसी पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। पुलिस आयुक्त ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त, तीनों जोन के डीसीपी, एसीपी सहित अन्य अधिकारी भी योगाभ्यास करते नजर आए। वहीं शहर के सभी थानों में थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने योग दिवस पर विशेष सत्र आयोजित किए। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने भी अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया।

दूसरी ओर, गंगा तट पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में विदेशी पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। वेदपाठी बटुकों के साथ विदेशी सैलानी योग साधना करते दिखाई दिए, जिससे भारतीय योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का संदेश मिला। वहीं, रेलवे पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में जीआरपी के जवानों और अधिकारियों ने वाराणसी जंक्शन परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कर योग के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। काशी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह पौ—फटने से लेकर सुबह आठ बजे तक देखने को मिला। शिव की नगरी, जिसे अनादि काल से 'आनंद-कानन' (आनंद का वन) कहा जाता है ने एक बार फिर योग के माध्यम से विश्व को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने रायपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा संभाग समेत प्रदेश के कई हिस्सों में वज्रपात...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 जिलों में वज्रपात का खतरा

राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित लेख में सरकार से 20 जुलाई...
राष्ट्रीय 
राहुल ने छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई की जवाबदेही मांगी

उत्तर प्रदेश

नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 50 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर काम करने...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरेलू सहायिका की संदिग्ध मौत, मकान मालिक पर केस

बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र में बड़ौत-बुढ़ाना कांवड़ मार्ग पर रविवार देर रात दो अलग-अलग...
उत्तर प्रदेश 
बागपत में कांवड़ मार्ग पर दो सड़क हादसे, चार कांवड़िए घायल

कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार सुबह थाना साढ़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कानपुर में पुलिस से मुठभेड़ में बदमाश घायल, गिरफ्तार

बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संतगुरु श्री रविदास जी के तुगलकाबाद स्थित गुरुघर को 2019 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बसपा सुप्रीमों मायावती का भाजपा और आप पर हमला