शराब पीने के बाद हुए विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फर्रुखाबाद । कोतवाली कयमगंज क्षेत्र में दोस्त को बुला कर शराब की दावत दी। फिर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। अपराध छिपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिलसरी निवासी पंखिया (25) बीती रात गांव के महेश जाटव के पुत्र रोहित उर्फ भीमा के साथ गया था। दोनों ने शराब पी । नशा हो जाने पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान रोहित ने डंडों से पीट कर पंखिया को मार डाला और शव को गांव के बीरबल के बाग में आम के पेड़ पर फांसी पर लटका दिया। पंखिया की हत्या करने के बाद आरोपित पड़ोसी गांव नगला कंजर ममापुर में शराब पीने गया।

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू ये खबर भी पढ़े : तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू

वहां पर आरोपित ने शराब के नशे में एक अन्य व्यक्ति मिथुन गिहार को बताया कि उसने पंखिया को मार कर फांसी पर लटका दिया है। वह बहुत बोलता था। यह जानकारी मिलते ही गिहार लोगों ने डायल 112 को सूचना देकर आरोपित को पकड़वा दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पंखिया के शव को बरामद कर लिया। जबरदस्त पिटाई होने से पंखिया का शरीर लहूलुहान था। गांव के गुरदयाल शाक्य के रिश्तेदार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। काफी समय से रिश्तेदारी में रहने वाले युवक के कपड़ों पर खून लगा देखा गया था। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बताया कि मेरे सामने ही आरोपित ने पंखिया को पीट कर मार डाला।

ये खबर भी पढ़े : पशु बाजार में लेनदेन के विवाद पर पशु व्यापारी को लाठी डंडो से पीटा

मैंने पंखिया को बचाने का काफी प्रयास किया। भय के कारण मैंने घटना की किसी को जानकारी नहीं दी। बताया जाता है कि दबंग भीमा गांव के झब्बू लाल राठौर एवं ममापुर निवासी यादव की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। उसने झब्बूलाल को कुएं में धक्का देकर मारा था जबकि यादव की गला रेत कर हत्या की थी। पुलिस ने पंखिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पंखिया चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका करीब 5 साल का पुत्र है।कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि युवक की हत्या में आरोपित भीमा को जेल भेजा जा रहा है।

नवाबगंज टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 45 वाहनों का चालान ये खबर भी पढ़े : नवाबगंज टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 45 वाहनों का चालान

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

भारत-ब्रिटेन :भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से भारतीय ऑटो कंपनियों के लिए ब्रिटेन के इलेक्ट्रिक व्हीकल...
कारोबार 
 ब्रिटेन में संभावनाओं का प्लानिंग में जुटीं टाटा, महिंद्रा, मारुति

कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित...
राष्ट्रीय 
कोलकाता श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट पर आयोजित समारोह में 3 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना को समर्पित

 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में 21 जून 2026 के दिन मनाया जा रहा है। योग...
धर्म-आध्यात्म 
 जानें अपनी राशि के अनुसार योग जो करे  तन-मन को स्वस्थ और दे लाभ

वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

प्रतापगढ़। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल का परिसर रविवार की सुबह स्वास्थ्य, अनुशासन...
वी. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर गूंजा 'ॐ', विद्यार्थियों और शिक्षकों ने साधा तन-मन-आत्मा का संतुलन

ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

  प्रतापगढ़। रजिस्ट्री कार्यालय पट्टी में हुए हमले, फायरिंग और एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में जेल भेजे जाने केजिलाधिकारी...
ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह पर गुंडा एक्ट, छह माह के लिए जिला बदर

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अयोध्या/लखनऊ। राम मंदिर में प्राप्त चढ़ावे के प्रबंधन और जमा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही विशेष जांच...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी जांच में कई लोगों की भूमिका जांच के दायरे में, रिपोर्ट जल्द सौंपे जाने की संभावना

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रयागराज । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि ऋषिकुल में ‘स्वस्थ आयु लिए योग’ विषय पर आधारित विशेष योग...
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

प्रतापगढ़। रविवार को जिला पंचायत परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाये जाने हेतु अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती माधुरी कुलदीप...
उत्तर प्रदेश 
योग स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक-माधुरी कुलदीप पटेल

नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार में अतिक्रमण बन रही गंज-ए- शहीदा मस्जिद के विषय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नार्दन रेलवे बहुत जल्द गंज-ए- शहीदा मस्जिद पर एक्शन ले सकता है - अपर मंडल रेल प्रबंधक